Navratri Maha Navami 2024 Date: महानवमी व्रत तिथि को लेकर ना हो कंफ्यूज, यहां देखें सही डेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2024 5:50 PM
Navratri Maha Navami 2024 Date
Navratri Maha Navami 2024 Date: महा नवमी, जिसे दुर्गा नवमी के नाम से भी जाना जाता है, नवरात्रि के अंतिम दिन मनाई जाती है. यह पर्व भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है.
Navratri Maha Navami 2024 Date: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, जो व्यक्ति नवरात्रि के व्रत का विधिपूर्वक पालन करता है, उसे जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी व्रत का आयोजन किया जाता है. हालांकि, इस वर्ष महानवमी व्रत की तिथि को लेकर कुछ लोगों में संदेह उत्पन्न हो गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि महान नवमी व्रत कब मनाया जाएगा और इसका पूजा में क्या महत्व है.
नवरात्रि महा नवमी 2024 का मुहूर्त और तिथि
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ होगी. यह नवमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी. महा नवमी की पूजा 11 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी. वहीं, नवरात्रि का पारण 12 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा.
क्या 2024 में अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी?
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पूजा एक ही दिन, अर्थात् 11 अक्टूबर को की जाएगी. इस दिन महा अष्टमी और महा नवमी की पूजा होगी. 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से पहले अष्टमी की पूजा की जा सकती है, इसके बाद महा नवमी की पूजा की जाएगी. इसी दिन कन्या पूजा भी की जाएगी. महा अष्टमी और महा नवमी के अवसर पर 9 कुंवारी कन्याओं को भोजन कराने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है. कन्याओं को भोजन कराने के बाद उन्हें कुछ भेंट अवश्य दें, जिससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी.
मां सिद्धिदात्री की पूजा की विधि
नवरात्रि के अंतिम दिन, जिसे महा नवमी कहा जाता है, मां सिद्धिदात्री की पूजा का आयोजन किया जाता है. इस दिन सबसे पहले सुबह के बाद देवी की आराधना करने और कन्या पूजा का संकल्प लेना आवश्यक है. इसके बाद, देवी को फूल और भोग अर्पित करें. अर्पित किए गए फूलों को लाल कपड़े में लपेटकर सुरक्षित रखें. देवी को अर्पित किए गए खाद्य पदार्थों का वितरण पहले निर्धनों में करें और फिर स्वयं भी उनका सेवन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










