ePaper

Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान अगर मिले ये संकेत, तो समझिए माता रानी ने स्वीकार कर ली पूजा

Updated at : 21 Sep 2025 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2025

Navratri 2025

Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि केवल नौ दिन का उत्सव नहीं, बल्कि माता दुर्गा की कृपा पाने का पवित्र अवसर है. इस दौरान कुछ खास संकेतों और मान्यताओं को शुभ माना जाता है, जो हमारे जीवन में सुख और सफलता लेकर आते हैं.

विज्ञापन

Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान ये खास संकेत मिलना इस पर्व की एक खास विशेषता मानी जाती है. यह केवल एक सामान्य घटना नहीं होती, बल्कि इसे माता दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद का संकेत माना जाता है. इस समय घर के माहौल में एक प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है, जो सभी कार्यों में सफलता और जीवन में तरक्की की को बढ़ाती है.

ये है शारदीय नवरात्रि के शुभ संकेत

  • नवरात्रि के पहले दिन ज्वारे बोने की परंपरा है. माना जाता है कि यदि ये ज्वारे ताजे हरे या हल्के सफेद रंग में उगें, तो यह माता की कृपा का प्रतीक है और घर में सुख-समृद्धि लाता है.
  • यदि नवरात्रि के दिनों में सपनों में मां दुर्गा के शांत और कोमल स्वरूप के दर्शन हों, तो यह संकेत होता है कि रुके हुए कार्य पूरे होंगे और जीवन में प्रगति का मार्ग खुलेगा.
  • नवरात्रि में अखंड दीपक जलाने का विशेष महत्व है. अगर यह नौ दिनों तक बिना बुझाए लगातार जलता रहे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. यह दर्शाता है कि देवी का आशीर्वाद आपके साथ है और जीवन में उन्नति होगी.
  • इसी तरह, इन पावन दिनों में परिवार के किसी सदस्य को शुभ समाचार मिले या आपके जीवन में कोई खुशखबरी आए, तो समझ लें कि माता रानी आपकी भक्ति से प्रसन्न हुई हैं.

नवरात्रि में चंडी पाठ माना गया है उत्तम

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती या चंडी पाठ का पाठ करना उत्तम माना जाता है. इसके अलावा कन्याओं का पूजन, उन्हें भोजन कराना और जरूरतमंदों को दान देना भी आवश्यक है. ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और ग्रह दोष दूर होते हैं.

विज्ञापन
JayshreeAnand

लेखक के बारे में

By JayshreeAnand

कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola