Navratri 2025: सूर्य ग्रहण खत्म होने के कुछ घंटों बाद ही शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा पूजा पर

Updated:
विज्ञापन
navratri puja

navratri puja

Navratri 2025: सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात को शुरू होगा और इसका समापन 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. इसके कुछ घंटों बाद ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. ऐसे में क्या इस ग्रहण का नवरात्रि के त्योहार पर असर पड़ेगा? जानने के लिए इस रिपोर्ट को पढ़ें.

विज्ञापन

Navratri 2025: आज (21 सितंबर 2025) साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण का प्रारंभ रात 10 बजकर 58 मिनट पर होगा, वहीं इसका समापन 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. इसी दिन से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है. इस दौरान घर में शुद्धता बरतना बेहद जरूरी होता है. सच्चे मन से सभी नियमों का पालन कर नौ दिनों तक पूजा-पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं. लेकिन चूंकि यह सूर्य ग्रहण खत्म होने के कुछ घंटों बाद ही शुरू हो रहा है, तो लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस ग्रहण का नवरात्रि के पावन व्रत पर कोई प्रभाव पड़ेगा. चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

क्या सूर्य ग्रहण का नवरात्रि के त्योहार पर असर पड़ेगा?

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना गया है. माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे घर पर रखी चीजें अशुद्ध हो जाती हैं. यही कारण है कि सलाह दी जाती है कि ग्रहण के बाद जल्द से जल्द घर की सफाई और स्नान करें. लेकिन इस बार भारत में चूंकि सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका प्रभाव न ही देश पर पड़ेगा और न ही पूजा पर. इसके साथ ही इस बार सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. इसलिए विधिवत शुभ मुहूर्त के अनुसार आप नवरात्रि व्रत कर सकते हैं.

नवरात्रि की तिथि

  • प्रतिपदा तिथि की शुरुआत: 22 सितंबर, रात 1:23 बजे
  • प्रतिपदा तिथि का समापन: 23 सितंबर, रात 2:55 बजे

पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का मुख्य मुहूर्त सुबह 6:09 से 8:06 बजे तक रहेगा. यदि इस समय में घटस्थापना न कर पाएं, तो अभिजीत मुहूर्त में भी स्थापना कर सकते हैं. अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola