Navratri 2020: दुर्गा सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि को लेकर न हो कंफ्यूज, यहां जानें क्या है सही तारीख और शुभ मुहूर्त...

Navratri 2020: 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुका हैं, शारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है और आज मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है. इस बार दुर्गा सप्तमी, अष्टमी, महानवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर लोगों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है. आपको बता दें कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों की तरह 24 घंटे की नहीं होती हैं. ये तिथियां घटती-बढ़ती है.
Navratri 2020: 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुका हैं, शारदीय नवरात्रि का आज पांचवा दिन है और आज मां स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है. इस बार दुर्गा सप्तमी, अष्टमी, महानवमी और दशहरा की तिथियों को लेकर लोगों में दुविधा की स्थिति बनी हुई है. आपको बता दें कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों की तरह 24 घंटे की नहीं होती हैं. ये तिथियां घटती-बढ़ती है. ये तिथियां 24 घंटे से कम और ज्यादा हो सकती हैं. कई बार ये तिथियां एक ही दिन पड़ सकती हैं, जिससे दो व्रत या त्योहार एक ही दिन पड़ जाते हैं. नवरात्रि की सप्तमी, महाष्टमी, महानवमी और दशमी तिथि को लेकर आप परेशान न हों, हम आपको बता रहे हैं इन तिथियों की सही तारीख और समय के बारे में…
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार सप्तमी तिथि 23 अक्टूबर शुक्रवार को दिन 12 बजकर 09 मिनट तक है. इस के बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी और 24 अक्टूबर शनिवार को दिन में 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो रही है जो 25 अक्टूबर रविवार को दिन में 11 बजकर 14 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो रही है, जो दूसरे दिन 26 अक्टूबर सोमवार को दिन में 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगी. अतः 25 अक्टूबर को ही विजयदशमी पर्व का उत्सव मनाया जाएगा.
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन या कुमारी पूजा 24 अक्टूबर को करना है. हालांकि महाष्टमी और महानवमी दोनों ही तिथियों को कन्या पूजन किया जाता है.
शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि का प्रारंभ 25 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट से हो रहा है, जो 26 अक्टूबर को सुबह 09 बजे तक है. ऐसे में विजयादशमी या दशहरा का पर्व 25 अक्टूबर दिन रविवार को मनाया जाएगा.
मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन सोमवार को 26 अक्टूबर को होगा. उस दिन आपको सुबह 06:29 बजे से सुबह 08 बजकर 43 बजे के मध्य दुर्गा विसर्जन कर देना चाहिए.
News Posted by: Radheshyam kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




