Masik Shivratri Vrat Katha: अगर यह कथा नहीं पढ़ी तो अधूरी रह जाएगी साल की पहली मासिक शिवरात्रि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2026 6:58 AM
Masik Shivratri Vrat Katha: मासिक शिवरात्रि 16 जनवरी 2026 को है. इस दिन शिव कथा का पाठ और व्रत करने से बाधाएं दूर होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Masik Shivratri Vrat Katha: साल 2026 की पहली मासिक शिवरात्रि 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को है. इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है. यह व्रत मकर संक्रांति के दो दिन बाद रखा जाएगा. यह माघ मास की मासिक शिवरात्रि होगी. इस दिन भगवान शिव को तिल अर्पित करने की विशेष परंपरा मानी जाती है. मान्यता है कि माघ मास की शिवरात्रि पर तिल से पूजा करने से पापों का नाश और कष्टों से मुक्ति मिलती है.
मासिक शिवरात्रि पर कौन सी कथा पढ़नी चाहिए?
धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि मासिक शिवरात्रि पर चित्रभानु शिकारी की कथा का पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
मासिक शिवरात्रि की पावन कथा (Shivratri Vrat Katha)
प्राचीन समय में चित्रभानु नामक एक शिकारी हुआ करता था. वह प्रतिदिन जंगल जाकर शिकार करता और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. आर्थिक तंगी के कारण वह नगर के एक साहूकार का कर्जदार बन गया, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था. एक दिन क्रोधित साहूकार ने चित्रभानु को शिव मठ में बंदी बना लिया. संयोगवश उस दिन मासिक शिवरात्रि थी. पूरी रात शिव मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना होती रही. भूखा-प्यासा शिकारी पूरी रात वहीं बैठा रहा और अनजाने में उसका शिवरात्रि व्रत संपन्न हो गया.
अनजाने में हुई शिव पूजा
अगले दिन साहूकार ने उसे छोड़ दिया. शिकारी शिकार की तलाश में जंगल गया, लेकिन थकान के कारण वह बहुत दूर निकल गया और लौट नहीं सका. रात बिताने के लिए वह एक तालाब के किनारे बेल के पेड़ पर चढ़ गया. उसे ज्ञात नहीं था कि उसी पेड़ के नीचे भगवान शिव का शिवलिंग स्थित है. चिंता में डूबा शिकारी बेलपत्र तोड़-तोड़ कर नीचे गिराने लगा, और वे सभी सीधे शिवलिंग पर अर्पित हो रहे थे. इस प्रकार वह भूखा-प्यासा रहकर मासिक शिवरात्रि का व्रत भी कर रहा था.
करुणा ने बदल दी किस्मत
रात के समय एक-एक करके गर्भवती हिरणी, दूसरी हिरणी, तीसरी हिरणी अपने बच्चों के साथ और अंत में एक मृग वहां आए. हर बार शिकारी ने तीर उठाया, लेकिन करुणा और दया के कारण उसने सभी को छोड़ दिया. हर बार जब वह धनुष उठाता और छोड़ता, तो बेलपत्र टूटकर शिवलिंग पर गिरते रहे. इस प्रकार अनजाने में चारों पहर की शिव पूजा पूर्ण हो गई.
ये भी पढ़ें: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा ये सारा फायदा
भगवान शिव की कृपा और मोक्ष
सुबह मृग अपने पूरे परिवार के साथ लौट आया और अपने वचन पर अडिग रहा. पशुओं की सच्चाई और धर्म देखकर शिकारी का हृदय पूरी तरह बदल गया. उसी दिन उसने शिकार करना छोड़ दिया. नगर लौटकर उसने मेहनत-मजदूरी की, कर्ज चुकाया और ईमानदार जीवन जिया. जब उसकी मृत्यु हुई तो यमदूत उसे लेने आए, लेकिन शिवदूतों ने उन्हें रोक दिया और चित्रभानु को शिवलोक ले गए. इस प्रकार उसे मोक्ष की प्राप्ति हुई.
मासिक शिवरात्रि का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार:
- मासिक शिवरात्रि पर कथा पढ़ने से पापों का नाश होता है
- जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है
- अनजाने में की गई भक्ति भी भगवान शिव को प्रिय होती है
भगवान शिव भाव के भूखे हैं. सच्चे मन और श्रद्धा से की गई पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती. आज 16 जनवरी 2026 को मासिक शिवरात्रि पर इस कथा का पाठ अवश्य करें और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए