Margashirsha Purnima Upay: इस दिन है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, करें ये 4 उपाय और बरतें ये सावधानियां, हो सकती हैं सभी मनोकामनाएं पूरी

AI Image
Margashirsha Purnima Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति माता की पूजा के साथ कुछ खास उपाय करता है, तो उसे बेहद लाभ होता है. आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना शुभ माना गया है.
Margashirsha Purnima Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस बार 4 दिसंबर 2025 को पड़ रही है. पंचांग के अनुसार हर महीने शुक्ल पक्ष की तिथि को पूर्णिमा आती है. इस दिन भगवान विष्णु, चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस दिन पूजा के साथ अगर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाएं, तो पूजा का फल दो गुना बढ़ जाता है. आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किन-किन उपायों को करना लाभदायक माना जाता है.
पूर्णिमा के दिन किन-किन उपायों को करना चाहिए
- पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र नदी, तालाब में स्नान करना शुभ माना जाता है.
- इस दिन चंद्र देव को खीर या दूध से बने अन्य भंजनों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे चंद्र देव की कृपा बरसती है और मन को शांति मिलती है.
- इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और भगवान नारायण के मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ होता है. कहते हैं इससे घर में सकारात्मकता आती है.
- इस दिन माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए. माना जाता है कि कमल माता लक्ष्मी का प्रिय फूल है. ऐसे में इस दिन माता को कमल का फूल चढ़ाने से माता की कृपा भक्तों पर बनी रहती है.
एक साल में कितनी पूर्णिमा होती हैं?
एक वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा होती हैं.
पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
पूर्णिमा के दिन मन और शब्दों पर काबू रखना चाहिए. इस दिन क्रोध करना, नाखून काटना और घर में गंदगी रखना बेहद अशुभ होता है. इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Margshirsha Purnima 2024: इस दिन है साल की अंतिम पूर्णिमा, जानिए स्नान और दान का महत्व
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










