March 2024 Festival List: महाशिवरात्रि से लेकर होली, यहां देखें मार्च माह के त्योहारों की लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Mar 2024 8:40 AM
March 2024 Festival List
March 2024 Festival List: मार्च 2024 में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पर्व महाशिवरात्रि भी है और रंगों का त्योहार होली भी. इसके अलावा फुलैरा दूज, स्कंद षष्ठी, प्रदोष व्रत आदि भी रखे जाएंगे.
March 2024 Festival List: मार्च का महीना शुरू हो चुका है. इस माह के आते ही त्योहारों की झड़ी लग जाती है। यह हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना है और आध्यात्मिक व ज्योतिष दृष्टिकोण से इस महीने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में होली, संक्रांति, रंगपंचमी इत्यादि जैसे त्योहार हर्षोल्लाह के साथ मनाए जाते हैं. साथ ही मार्च महीने में ही मुस्लिम धर्मावलंबियों का पाक महीना रमजान भी शुरू होगा, जिसमें पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और अल्लाह की इबादत की जाती है. यहां देखें मार्च माह के त्योहारों की लिस्ट
मार्च 2024 व्रत और त्योहार सूची (Festival List in March 2024)
01 मार्च 2024 शुक्रवार: यशोदा जयंती
03 मार्च 2024 रविवार: भानु सप्तमी, शबरी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
04 मार्च 2024 सोमवार: जानकी जयंती
05 मार्च 2024 मंगलवार: महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
06 मार्च 2024 बुधवार: विजया एकादशी
08 मार्च 2024 शुक्रवार: महाशिवरात्रि, मासिक प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
10 मार्च 2024 रविवार: फाल्गुन अमावस्या
12 मार्च 2024 मंगलवार: फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
13 मार्च 2024 बुधवार: विनायक चतुर्थी व्रत
14 मार्च 2024 गुरुवार: मीन संक्रांति
15 मार्च 2024 शुक्रवार: स्कंद षष्ठी व्रत
17 मार्च 2024 रविवार: मासिक दुर्गाष्टमी
20 मार्च 2024 बुधवार: आमलकी एकादशी
21 मार्च 2024 गुरुवार: नरसिंह द्वादशी
22 मार्च 2024 शुक्रवार: प्रदोष व्रत
23 मार्च 2024 शनिवार: शहीद दिवस
24 मार्च 2024 रविवार: छोटी होली, होलिका दहन
25 मार्च 2024 सोमवार: होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, चैतन्य प्रभुपाद जयंती, लक्ष्मी जयंती, चंद्र ग्रहण
26 मार्च 2024 मंगलवार: चैत्र माह प्रारंभ
27 मार्च 2024 बुधवार: भाई दूज
28 मार्च 2024 गुरुवार: संकष्टी चतुर्थी व्रत
30 मार्च 2024 शनिवार: रंग पंचमी
मार्च के महीने में लगेगा साल 2024 का पहला ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जो होली (Holi 2024) के दिन लगने जा रहा है। साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होगा. जो 25 मार्च के दिन लगेगा. इस दिन होली (Holi) है. संयोग से होली और चंद्र ग्रहण दोनों एक ही दिन पड़ रहे हैं. इसीलिए होली के पर्व के दिन चंद्र ग्रहण का साया रहेगा.
चंद्र ग्रहण 2024 की तारीख और समय
चंद्र ग्रहण कब लगेगा – 25 मार्च 2024
उपच्छाया से पहला स्पर्श कब होगा – 10:24 AM
परमग्रास चन्द्र ग्रहण का समय- 12:43 PM
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श कब होगा – 03:01 PM
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










