March 2023 Grah Gochar: मार्च महीने में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें किनका होगा भाग्योदय
March 2023 Grah Gochar: मार्च महीने में शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल का गोचर होगा. शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा तो सूर्य राशि चक्र के सबसे अंतिम राशि मीन में गोचर करेगा. यहां जानें किन ग्रहों का होने वाला है गोचर
March 2023 Grah Gochar: मार्च 2023 की शुरुआत होने वाली है. इस माह होली, चैत्र नवरात्रि के अलावा रामनवमी जैसे त्योहार भी आने वाले हैं. इसके अलावा मार्च माहीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. इस माह में शुक्र, सूर्य, बुध और मंगल का गोचर होगा. शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेगा तो सूर्य राशि चक्र के सबसे अंतिम राशि मीन में गोचर करेगा.
यहां जानें किन ग्रहों का होने वाला है गोचर
मार्च 2023 में सबसे पहले शनि का कुंभ राशि में उदय होने जा रहा है. शनि व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का दंड भी देते हैं. शनि की महादशा को बहुत प्रभावशाली माना जाता है और इसका जातक पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ता है.06 मार्च को न्याय और कर्मफलदाता शनि अपनी स्वयं की राशि में उदय होंगे.शनिदेव कुंभ राशि में रात के 11 बजकर 36 मिनट पर उदय होंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के अस्त होने अर्थात उनका प्रभाव कम हो जाता है, जो ग्रह अस्त होते हैं वे शुभ फल नहीं देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली से पहले शनि का उदय होना काफी प्रभावी रहेगा.
मार्च माह में शुक्र का मेष राशि में गोचर होने जा रहा है. 12 मार्च 2023 को सुख, वैभव और एशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र मंगल देव के स्वामित्व में आने वाली राशि मेष में प्रवेश करेंगे.शुक्र 12 मार्च 2023 को सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस गोचर से भी कई बदलाव होने जा रहे हैं. शुक्र ग्रह को दो राशियों वृषभ और तुला का स्वामित्व प्राप्त है. सामान्य तौर पर शुक्र हमारे जीवन में धन, समृद्धि, सुख, आनंद, धन का आनंद, आकर्षण, सुंदरता, युवावस्था, प्रेम संबंध, प्रेम इच्छाओं, प्रेम से संतुष्टि का प्रतिनिधित्व करता है.
13 मार्च 2023 को मंगल मिथुन राशि में गोचर होने जा रहा है. ऊर्जा और पराक्रम के कारक ग्रह 13 मार्च को सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर मिथुन राशि की अपनी यात्रा प्रारंभ कर देंगे. इस गोचर से परिणामस्वरूप, कुछ विशेष फंड मदद करेंगे. इस ग्रह गोचर का विभिन्न राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा.
31 मार्च 2023 को बुध मीन राशि की यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे.इसके अलावा बुध राशि परिवर्तन करने के साथ उदय भी होंगे. बुध को प्रकृति का एक बहुत ही शांत ग्रह माना जाता है, जो हमारे जीवन में संचालित होता है और धन में संचालित होता है. बुध को मेष राशि में एक मिश्रित फल माना जाता है, जिसे स्वभाव से उग्र माना जाता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










