ePaper

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या न करें? जानें नियम

Updated at : 03 Feb 2026 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
Mahashivratri 2026 precaution

महाशिवरात्रि के नियम

Mahashivratri 2026: साल 2026 में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. यह दिन भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. हालांकि, इस पावन दिन यदि कुछ गलतियां हो जाएं, तो पूजा के विफल होने की संभावना रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

विज्ञापन

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए सबसे विशेष दिन माना जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि यदि कोई कुंवारी कन्या इस व्रत को श्रद्धा और नियमों के साथ करती है, तो उसे मनचाहा वर प्राप्त होता है. वहीं सुहागिन महिलाएं दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं.पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. यदि आप भी महाशिवरात्रि के दिन व्रत रख रहे हैं, तो भोलेनाथ की पूर्ण कृपा पाने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक माना जाता है.

महाशिवरात्रि के दिन क्या करें?

  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • व्रत रखें और दिनभर सात्त्विक आहार ग्रहण करें.
  • शिवलिंग का अभिषेक जल, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से करें.
  • बेलपत्र, धतूरा, भस्म और आक भगवान शिव को अर्पित करें.
  • महाशिवरात्रि की रात सोना नहीं चाहिए. रात के चार प्रहरों में शिव आराधना और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना मोक्षदायी माना जाता है.

महाशिवरात्रि के दिन क्या न करें?

  • महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को केतकी का फूल अर्पित न करें. पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव ने केतकी के फूल को अपनी पूजा से वर्जित कर दिया था.
  • पूजा के दौरान शंख बजाना या शंख से जल अर्पित करना वर्जित माना गया है. मान्यता है कि भगवान शिव ने शंखचूड़ राक्षस का वध किया था, इसलिए शिव पूजा में शंख का प्रयोग नहीं किया जाता.
  • पूजा के समय भगवान शिव को टूटे हुए अक्षत (चावल) न चढ़ाएं. इस दिन केवल साबुत चावल का ही उपयोग करें.
  • इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन बिल्कुल न करें.
  • पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि इस दिन काले वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026 Upay: लव मैरिज में आ रही हैं दिक्कतें? महाशिवरात्रि के दिन करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा पार्टनर

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola