Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में आज सुबह 9.30 बजे तक साठ लाख ने किया स्नान
Mahakumbh 2025 LIVE
Mahakumbh 2025 LIVE Updates : महाकुंभ को विश्व के सबसे विशाल धार्मिक समारोहों में से एक माना जाता है. यह महोत्सव 13 जनवरी से प्रारंभ होकर 26 फरवरी तक चलेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का अद्वितीय मिलन होगा.
पौष पूर्णिमा स्नान से महाकुंभ का आगाज
पौष पूर्णिमा स्नान से महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो रही है. महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को समाप्त होगा. पौष पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक त्रिवेणी के तट पर कल्पवास का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 20 लाख श्रद्धालु एक महीने तक संगम की रेती पर रहेंगे. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर पहला शाही या अमृत स्नान होगा, इसके बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान और 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर तीसरा अमृत स्नान आयोजित किया जाएगा. सभी 13 अखाड़ों के साधु संत इन अमृत स्नानों में भाग लेंगे, और अमृत स्नान के बाद अखाड़े महाकुंभ से अपने-अपने मुख्यालयों की ओर प्रस्थान करेंगे.
प्रतिदिन इतने लोगों की आने की संभावना
आज सुबह से 60 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए उपस्थित होंगे.इसके साथ ही, प्रशासन ने 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना व्यक्त की है.
Mahakumbh 2025 LIVE: पौष पूर्णिमा के एक दिन पूर्व 50 लाख श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नान
Mahakumbh 2025 LIVE: पौष पूर्णिमा के एक दिन पूर्व रविवार को लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में महाकुम्भ के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम में स्नान किया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अवसर पर पुरुष, महिलाएं, वृद्ध, बच्चे और अनेक साधु-संत अनुष्ठान करने तथा स्नान करने के लिए संगम पर एकत्रित हुए हैं.
Mahakumbh 2025 LIVE: 1.6 लाख टेंट कल्पवासियों के लिए स्थापित
महाकुंभ की विशेष परंपरा कल्पवास का पालन करने हेतु प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं. मेला क्षेत्र में गंगा के किनारे झूंसी से फाफामऊ तक लगभग 1.6 लाख टेंट कल्पवासियों के लिए स्थापित किए गए हैं. इन टेंटों में बिजली, पानी के कनेक्शन के साथ-साथ शौचालयों का निर्माण भी किया गया है. कल्पवासियों की सुविधा के लिए उनके टेंटों तक पहुंचने हेतु लगभग 650 किलोमीटर की अस्थाई सड़कों और 30 पंटून पुलों का निर्माण किया गया है.
48 घंटे में 85 लाख लोगों ने किया स्नान
Mahakumbh 2025 LIVE: सूचना निदेशक शिशिर के अनुसार, शनिवार की सुबह तक संगम में स्नान के लिए 33 लाख श्रद्धालु उपस्थित हुए. पिछले दो दिनों में 85 लाख से अधिक लोगों ने नदी में स्नान किया. इस वर्ष महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है, जिससे यह इतिहास का सबसे बड़ा समागम बन जाएगा.
48 घंटे में 85 लाख लोगों ने किया स्नान
Mahakumbh 2025 LIVE: सूचना निदेशक शिशिर के अनुसार, शनिवार की सुबह तक संगम में स्नान के लिए 33 लाख श्रद्धालु उपस्थित हुए. पिछले दो दिनों में 85 लाख से अधिक लोगों ने नदी में स्नान किया. इस वर्ष महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक लोगों के भाग लेने की संभावना है, जिससे यह इतिहास का सबसे बड़ा समागम बन जाएगा.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए