ePaper

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेला क्षेत्र में कंप्यूटराइज्ड सुविधा केंद्र सक्रिय, अब डिजिटल केंद्रों पर मिलेगा खोया हुआ सामान

Updated at : 12 Jan 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेला क्षेत्र में कंप्यूटराइज्ड सुविधा केंद्र सक्रिय है. महाकुंभ मेला में स्नान करने आए हुए श्रद्धालुओं का खोया हुआ सामान डिजिटल केंद्रों पर मिलेगा.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है. डिजिटल खोया पाया केंद्रों में वेटिंग रूम भी है. इसके साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं के लिए अलग से मेडिकल रूम बनाया गया है. महिलाओं और बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट एरिया की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा सभी केंद्रों में 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है, इसे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है. खोए-पाए सामान और व्यक्तियों के बारे में लाइव जानकारी दी जाएगी. इतना ही नहीं इन केंद्रों पर महाकुम्भ से संबंधित घाटों और मार्गों के बारे में सारी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी जाएगी.

सामान्य दिनों में 5 और स्नान पर्व पर रहेंगे 9 कर्मचारी

महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान की सुरक्षित व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं की सहायता, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं. संगम वापसी मार्ग के पश्चिमी छोर पर स्थित मुख्य मॉडल केंद्र में सामान्य दिनों में 5 कर्मचारी और स्नान पर्व के दौरान 9 कर्मचारी तैनात रहेंगे.

खोए पाए व्यक्तियों की दर्ज गुमशुदगी की मिलेगी रसीद

  • खोए-पाए व्यक्तियों की जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जाएगी और सूचना देने वाले को कंप्यूटराइज्ड रसीद प्रदान की जाएगी.
  • 55 इंच के बड़े एलईडी स्क्रीन पर खोए व्यक्तियों की फोटो और विवरण प्रसारित किए जाएंगे.
  • सभी केंद्र एक-दूसरे से आधुनिक संचार प्रणाली द्वारा जुड़े हुए हैं.
  • सूचना का प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी होगा.

Also Read: Mahakumbh 2025: महाकुंभ में दिखेगी ‘स्वच्छ सुजल गांव’ की तस्वीर, आप भी एक क्लिक में जान सकेंगे अपने गांव की वास्तविक स्थिति

इन केंद्रों पर मिलेंगे गुम हुए बच्चे, मोबाइल, पर्स और सामान

  1. सेक्टर-04: मुख्य केंद्र
  2. सेक्टर-03: अक्षयवट पंडाल
  3. सेक्टर 03: संगम नोज
  4. सेक्टर-18: ऐरावत द्वार
  5. सेक्टर-23: टेंट सिटी
  6. सेक्टर-23: अरैल पक्का घाट
  7. सेक्टर-06: प्रमुख घाट
  8. सेक्टर-14: बड़ा झूसी घाट
  9. सेक्टर-17: संगम क्षेत्र
  10. सेक्टर-08: प्रमुख स्नान क्षेत्र

पूछताछ केंद्र : श्रद्धालुओं की हर समस्या का होगा समाधान

महाकुंभ में यात्रियों की सहायता के लिए मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, इन केंद्रों पर महाकुंभ, प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी.

  • पुलिस थानों, चौकियों, फायर स्टेशन, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस और प्रमुख अधिकारियों के कार्यालयों का विवरण.
  • बस और रेलवे स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के समय.
  • तीर्थ स्थान, मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने के साधन और मार्ग.
  • अखाड़ों, महामंडलेश्वरों के शिविर, कल्पवासी शिविरों और स्नान घाटों की जानकारी.
  • ट्रैफिक स्कीम और मेले में लागू ट्रैफिक प्रतिबंध.
  • होटल और धर्मशालाओं की सूची और दरें.
  • स्वयंसेवी संस्थाओं की जानकारी.

Also Read: Mahakumbh 2025: अत्याधुनिक तकनीक से लैस हुई महाकुम्भ की सुरक्षा, 3000 AI सीसीटीवी कर रही मेला क्षेत्र की निगरानी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola