Krishna Janmashtami 2025: कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Aug 2025 11:15 AM
Krishna Janmashtami 2025 exact date shubh muhurat (PC: Freepik)
Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन पर्व, भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. 2025 में यह उत्सव विशेष रहेगा क्योंकि यह दो दिनों तक मनाया जाएगा. जानिए इस साल जन्माष्टमी कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा के सही समय की पूरी जानकारी.
Krishna Janmashtami Kab Hai: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. यह अवसर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम है. मान्यता है कि द्वापर युग में इसी तिथि को, आधी रात के समय, श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था, जिन्होंने धरती से अधर्म, अन्याय और अत्याचार का अंत किया. इसी कारण इस दिन को ‘अंधकार में प्रकाश के आगमन’ का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2025 में जन्माष्टमी का उत्सव 15 और 16 अगस्त, दो दिनों तक मनाया जाएगा.
कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025? | Janmashtami kab hai
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे प्रारंभ होकर 16 अगस्त की रात 9:34 बजे समाप्त होगी. निशिता पूजन मुहूर्त — जो श्रीकृष्ण के वास्तविक जन्म समय का प्रतीक है — 16 अगस्त को रात 12:03 से 12:47 बजे तक रहेगा. इसी समय मंदिरों में झूला झुलाया जाता है और “नंद के घर आनंद भयो” के भजन गूंजते हैं.
ये भी पढ़े : राखी बांधते समय किस दिशा में बैठना है सही? जान लें जरूरी नियम और उपाय
जन्माष्टमी पर व्रत और पूजन विधि
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन भक्त पूरे मनोयोग से व्रत रखते और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं. कुछ लोग निर्जल उपवास रखते हैं, जबकि कुछ फलाहार करते हैं. शुभ फल के लिए इन बातों का पालन करें —
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर को साफ-सुथरा रखें.
- पूजा स्थल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाएं.
- भगवान को माखन, मिश्री, दूध, दही, शहद और तुलसी पत्र का भोग लगाएं.
- श्रीकृष्ण को नए वस्त्र, आभूषण, चंदन और फूल अर्पित करें.
- सजाए हुए झूले में बाल गोपाल को विराजमान करें और झूला झुलाएं.
- पूरे दिन भजन, कीर्तन और मंत्र जाप करें.
- निशिता काल में जन्मोत्सव मनाकर प्रसाद का वितरण करें.
जन्माष्टमी का महत्व
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म संसार को पाप, अधर्म और अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए हुआ था. उनका जीवन सत्य, प्रेम, करुणा और धर्म का संदेश देता है. इस पर्व का मुख्य संदेश यही है कि अंधकार चाहे कितना भी गहरा हो, ईश्वर की कृपा से प्रकाश अवश्य फैलता है.
जन्मकुंडली, वास्तु या व्रत-त्योहार संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










