खत्म होने वाला है खरमास, शुरु हो जाएंगे सारे शुभ कार्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jan 2025 2:21 PM
Kharmas 2025 End Date
Kharmas 2025 End Date: खरमास का अंत शीघ्र ही होने वाला है. इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी. शादियों और अन्य शुभ अवसरों का आरंभ मकर संक्रांति के पश्चात होगा.
Kharmas 2025: हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है, क्योंकि इस अवधि में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों को करने से रोका जाता है. खरमास का समापन बहुत निकट है. इसे धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं. इसके पश्चात सभी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आरंभ हो जाते हैं और चारों ओर शहनाइयां गूंजने लगती हैं.
जनवरी में खरमास का अंत कब होगा?
सूर्य देव 14 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास समाप्त हो जाएगा. इस प्रकार, जनवरी 2025 में खरमास 14 जनवरी को समाप्त होगा. इस दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा. इसके अलावा, 14 जनवरी, मंगलवार को तड़के 3:19 बजे खरमास का अंत होगा और पुनर्वास नक्षत्र 10:27 बजे सुबह मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का भोग लगाने के बाद सूर्य उत्तरायण हो जाएगा.
लगने जा रहा है गंगा सागर मेला, जानें यहां स्नान का महत्व
क्यों लगता है खरमास
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव प्रतिमाह राशि परिवर्तन करते हैं. जब सूर्य बृहस्पति की राशि में धनु और मीन राशि में प्रवेश करता है, तब खरमास की अवधि प्रारंभ होती है. यह ध्यान देने योग्य है कि मार्च के महीने में सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे वर्ष का पहला खरमास आरंभ होता है. इसी प्रकार, वर्ष के दूसरे खरमास की शुरुआत धनु राशि में प्रवेश करने के बाद होती है.
इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें कब से लगेगा सूतक काल
पौष पूर्णिमा के दिन से महाकुंभ का होगा शुभारंभ, जानें डेट, मुहूर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










