Kharmas 2024: शुरू हुआ खरमास, इन कार्यों को करने को है मनाही, हो सकता है नुकसान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Mar 2024 7:45 PM

विज्ञापन

kharmas 2024 dont do these auspicious works

Kharmas 2024: सूर्य जिस दिन धनु राशि में प्रवेश करते हैं, उसी दिन से खरमास की शुरुआत हो जाती है. 14 मार्च 2024 से खरमास शुरू हो चुका है.

विज्ञापन

Kharmas 2024: इस साल 14 मार्च, गुरुवार से खरमास की शुरूआत होने चुकी है और ये आने वाली 13 अप्रैल को समाप्ति होगी. खरमास साल में दो बार होता है, जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु और मीन में विराजमान रहते है उस अवधि को खरमास कहते है. धनु बृहस्पति की आग्नेय राशि है. चलिए जानते हैं मार्च 2024 में कब से लगेगा खरमास और इस दौरान किन कार्यों को करने से बचना चाहिए.

खरमास में भूलकर भी न करें ये कार्य

खरमास में शादी-विवाह, जेनऊ संस्कार, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं. इस दौरान इन कार्यों पर पूरी तरह रोक लग जाती है. खरमास की अवधि कोई नई संपत्ति, भूमि या नया वाहन भी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. यदि आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो 16 दिसंबर से पहले कर लें. खरमास में नए व्यापार की शुरुआत करना अशुभ होता है, इससे कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है. ज्योतिष के अनुसार खरमास की अवधि में बेटी-बहू की विदाई करना भी शुभ नहीं होता है.

खरमास के दौरान क्या करें?

खरमास के महीने में सूर्य उपासना करना बेहद शुभ साबित होता है. इस दौरान आप चाहें तो रोजाना आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ कर सकते हैं और साथ ही इस दौरान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी विशेष फलदाई होता है. इसके अलावा इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करने से अक्सर लोग बचते हैं. इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि, इस दौरान किया गया कोई भी काम शुभ नहीं होता है और बीच में अटक जाता है और धन हानि भी हो सकती है.

जानें कब लगता है खरमास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य गुरु ग्रह की राशि मीन या धनु में गोचर करते हैं तब खरमास की अवधि रहती है, इस दौरान सभी मांगलिक कार्यों पर क्योंकि सूर्य के तेज से समस्त शुभ कार्यों के कारक ग्रह बृहस्पति का शुभ प्रभाव कम हो जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola