Jingle Bell Song: जानें ’जिंगल बेल’ सॉन्ग का क्रिसमस से है कोई कनेक्शन भी है या नहीं

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2024 1:13 PM

विज्ञापन

Jingle Bell Song on Christmas 2024

Jingle Bell Song: जिंगल बेल गीत की रचना के समय इसका क्रिसमस से कोई संबंध नहीं था, और इसमें क्रिसमस का कोई उल्लेख भी नहीं मिलता. इसे पहले 'वन हॉर्स ओपन स्लेई' के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसे क्रिसमस और सेंटा क्लॉज से जोड़ दिया गया.

विज्ञापन

Christmas Jingle Bell Song: दुनियाभर में 25 दिसंबर, जिसे क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है, के अवसर पर विशेष उत्साह देखा जा रहा है. सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री और क्रिसमस गीतों के बिना इस दिन का जश्न अधूरा माना जाता है. विशेष रूप से, क्रिसमस के दिन “जिंगल बेल” गीत की धुन सुनाई देती है. यह गीत कई बार हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में भी शामिल किया जा चुका है. वर्तमान में, इस गाने के अनेक संस्करण उपलब्ध हैं, और यह मराठी तथा भोजपुरी भाषाओं में भी सुना जा सकता है.

जिंगल बेल गीत का सच

जिंगल बेल का गीत ईसाई धर्म में क्रिसमस से संबंधित माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे क्रिसमस का गीत नहीं मानते. वास्तव में, यह एक थैंक्सगिविंग गीत है जिसे 1850 में जेम्स पियरपॉन्ट ने ‘वन हॉर्स ओपन स्लेई’ नाम से लिखा था.

क्रिसमस से जुड़ीं अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

जेम्स पियरपॉन्ट ने इस गीत को ऑर्डवे के संगीत समूह के लिए लिखा था और इसे 1857 में पहली बार आम जनता के सामने प्रस्तुत किया गया. पियरपॉन्ट उस समय जॉर्जिया के सवाना में संगीत निर्देशक थे. उनकी मृत्यु से तीन वर्ष पूर्व, यानी 1890 तक, यह गीत क्रिसमस का एक लोकप्रिय गीत बन चुका था. इसके रिलीज के दो वर्ष बाद इसका नाम बदलकर ‘जिंगल बेल्स’ रख दिया गया.

ये भी पढ़े : Christmas 2024: क्रिसमस पर क्यों चुपके से तोहफे देता है संता, यहां से जानें सीक्रेट सेंटा की परंपरा

ये भी पढ़े : Merry Christmas 2024 Wishes: जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स … इस क्रिसमस यहां से भेजें अपनों को बधाई संदेश

सैंटा क्लॉज और जिंगल बेल

इस क्रिसमस गीत में कभी भी क्रिसमस का उल्लेख नहीं किया गया है, फिर भी यह संयोगवश क्रिसमस के गीत के रूप में प्रसिद्ध हो गया. वर्तमान में, जिंगल बेल के ऐसे संस्करण भी सुनने को मिलते हैं जिनमें क्रिसमस का उल्लेख किया गया है. सैंटा क्लॉज और जिंगल बेल के बिना क्रिसमस का पर्व अब असंभव सा प्रतीत होता है. आजकल सैंटा क्लॉज के साथ उपहार के साथ एक घंटी भी देखी जाती है. इस गाने को भी सैंटा क्लॉज से संबंधित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola