Christmas 2024: क्रिसमस पर क्यों चुपके से तोहफे देता है संता, यहां से जानें सीक्रेट सेंटा की परंपरा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2024 8:41 AM

विज्ञापन

Christmas 2024

Christmas 2024: क्रिसमस के अवसर पर सेंटा बच्चों के लिए उपहारों को मोजे में छिपा देता है या फिर रात के अंधकार में चुपचाप उनके पास उपहार छोड़कर चला जाता है. क्या आप जानते हैं कि सेंटा आखिरकार चुपके से क्रिसमस के उपहार क्यों बांटता है?

विज्ञापन

Christmas 2024:  क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत विशेष और महत्वपूर्ण होता है. वे पूरे वर्ष इस पर्व की प्रतीक्षा करते हैं. कल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन सेंटा बच्चों के लिए उपहार मोजे में छिपाकर रखते हैं या फिर रात के अंधेरे में चुपचाप उनके पास गिफ्ट छोड़कर चले जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि सेंटा आखिरकार चुपके से क्रिसमस के उपहार क्यों देकर चला जाता है

सीक्रेट सेंटा की परंपरा जानें

सीक्रेट सेंटा की कथा सेंट निकोलस से संबंधित है, जो गरीब बच्चों को गुप्त रूप से उपहार देकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करता था. एक बार एक निर्धन व्यक्ति ने अपने मोजे को सुखाने के लिए चिमनी के निकट रखा. तब सेंट निकोलस ने उस मोजे को सोने और चांदी से भर दिया.

Merry Christmas 2024 Wishes: जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स … इस क्रिसमस यहां से भेजें अपनों को बधाई संदेश

यीशु का जन्म

25 दिसंबर को यीशु का जन्म हुआ था. यह माना जाता है कि इस दिन को त्योहार के रूप में मनाने का कारण यह है कि ईसाई समुदाय का विश्वास है कि यीशु मसीह का जन्म इसी दिन हुआ था. यद्यपि बाइबल में यीशु के जन्म की सही तारीख का कोई उल्लेख नहीं है, लेकिन चौथी शताब्दी में रोम के सम्राट कॉन्सटेंटाइन ने 25 दिसंबर को क्रिसमस के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी. तब से, ईसाई धर्म के अनुयायी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाते आ रहे हैं.

क्रिसमस से जुड़ीं अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

गुप्त दान का महत्व

विभिन्न धर्मों और समुदायों में गुप्त दान का अत्यधिक महत्व है. अन्य प्रकार के दान की तुलना में गुप्त दान की महत्ता कई गुना अधिक होती है. यह दान मानवता की भलाई के लिए किया जाता है. क्रिसमस के अवसर पर सेंटा द्वारा चुपके से उपहार देना भी गुप्त दान के महत्व को उजागर करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola