आज मनाई जा रही है जानकी जयंती, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Feb 2026 6:05 AM
जानकी जयंती 2026 आज
Janaki Jayanti 2026: आज 9 फरवरी 2026 को जानकी जयंती मनाई जा रही है. माता सीता की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त जानें और सही समय पर पूजा कर सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में आशीर्वाद पाएं.
Janaki Jayanti 2026: हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है. उदया तिथि के अनुसार जानकी जयंती आज 9 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है. यह पर्व माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. माता सीता भगवान श्रीराम की अर्धांगिनी और राजा जनक की पुत्री थीं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि को हुआ था. इस दिन श्रद्धालु व्रत-उपासना कर देवी लक्ष्मी स्वरूपा माता सीता की पूजा करते हैं.
जानकी जयंती की तिथि
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि की शुरुआत 9 फरवरी 2026 को सुबह 5 बजकर 01 मिनट से होगी और इसका समापन 10 फरवरी को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार जानकी जयंती 9 फरवरी 2026, सोमवार को मनाई जाएगी.
जानकी जयंती का शुभ मुहूर्त
- जानकी जयंती के दिन पूजा के लिए कई शुभ समय उपलब्ध रहेंगे.
- पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 5:29 से 6:20 बजे तक
- दूसरा शुभ समय: सुबह 5:54 से 7:10 बजे तक
- इसके अलावा दोपहर में अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:30 से 1:16 बजे तक रहेगा.
- इन समयों में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है.
जानकी जयंती पूजा विधि
- इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
- चौकी पर माता सीता और भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करें.
- माता सीता को हल्दी, चंदन और कुमकुम अर्पित करें.
- घी का दीपक जलाएं और माता को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं.
- फल और पीली मिठाई का भोग लगाएं.
- ‘श्री जानकी रामाभ्यां नमः’ मंत्र का जप करें.
- अंत में श्रीराम और माता सीता की आरती करें.
- इस दिन सुहागिन महिलाएं सीता अष्टमी का व्रत भी रख सकती हैं.
जानकी जयंती का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि जानकी जयंती का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. यह व्रत पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए रखा जाता है. माता सीता की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










