क्या भद्रा में होलिका दहन करना अशुभ है? जानें धार्मिक मान्यता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Mar 2025 9:14 AM
Holika Dahan 2025 on bhadra kaal
Holika Dahan 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन के अवसर पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी महत्व है. परंतु ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होली पर भद्रा का साया बना हुआ है. अब सवाल यह है कि ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा ? आइए इसके बारे में जानते हैं...
Holika Dahan 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. रंगों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत, आपसी प्रेम, सद्भाव का प्रतीक है. लेकिन रंग खेलने से पहले होलिका दहन की परंपरा है. होलिका दहन की धार्मिक मान्यता यह है कि इस दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने होलिका का विनाश किया था. इसे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन लोग आपस की बुराई, बैर, नफरत और नकारात्मक चीजों को होलिका में अर्पित करके जीवन में नई ऊर्जा, खुशी और जीवन में सकारात्मकता का भाव अपनाकर रंगों के त्योहार का स्वागत करते हैं.
झूसी स्थित श्री स्वामी नरोत्तमानन्द गिरि वेद विद्यालय के सामवेदाचार्य ब्रजमोहन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 02 मिनट पर शुरू हो जाएगी, जो 14 मार्च, शुक्रवार की सुबह 11:11 बजे तक रहेगी. लेकिन होलिका दहन के दिन भद्राकाल 13 मार्च को सुबह 10:02 बजे से रात 10:37 बजे तक रहेगा. इसलिए भद्रा रहित होलिका दहन 13 को रात 10:37 बजे के बाद से लेकर 14 मार्च के सूर्योदय पूर्व तक किया जा सकता है. वैदिक आचार्यों के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन अशुभ माना जाता है. इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्ति के बाद ही शुरू होगा.
होलाष्टक 13 मार्च तक रहेगा प्रभावी, जानें क्या करना है वर्जित
होली की दिन खग्रास चंद्रग्रहण, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा : वेदाचार्य ब्रजमोहन पाण्डेय ने यह भी बताया कि होली के दिन यानी 14 मार्च को सुबह 9.27 बजे खग्रास चंद्रग्रहण भी लगेगा, जो दोपहर 3.30 बजे तक तक रहेगा. हालांकि यह चंद्र ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा.
होलिका दहन : होलिका दहन के संबंध में मान्यता है कि भगवान् विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक अनेक यातनाएं दी. यह समय प्रह्लाद की कठिन परीक्षा का समय था, इसलिए इसे अशुभ समय भी माना जाता है.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि का आरंभ 13 मार्च रात 10:02 बजे
भद्रा समाप्ति: 13 मार्च रात 10:37 बजे
होलिका दहन का शुभ समय: 13 मार्च रात 10:37 बजे के बाद,
मध्य रात्रि में केवल 1 घंटा 4 मिनट का समय
भद्रा समाप्ति: मध्य रात्रि के बाद शुभ मुहूर्त अवधि: 1 घंटा 4 मिनट
होलिका दहन पूजा-विधि
होलिका दहन देश काल एवं नाम गोत्र के उच्चारण के साथ संकल्प लेकर करें. होलिका की पूजा करने से पहले भगवान श्रीगणेश और भक्त प्रह्लाद का ध्यान करें. इसके बाद होलिका में फूल, माला, अक्षत, चंदन, साबुत हल्दी, गुलाल, पांच तरह के जनाज, गेहूं की बालियां आदि अर्पित करे और भोग लगाएं. फिर कच्चा सूत लपेटते हुए होलिका के चारों ओर तीन बार परिक्रमा करें.
होलिका मंत्र – ‘असूक्याभयसंत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिषैः. अतस्तवां पूजायिष्यामि भूते भूतिप्रदा भव..’ का उच्चारण करें. इसके बाद होलिका को जल का अर्घ्य देकर परिवार में खुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें. होलिका दहन के समय अग्नि में गोबर से बने उपले, उबटन, गेहूं की बाली, गन्ना व चावल आदि अर्पित करें. इसके बाद अगले होलिका दहन की राख माथे में लगाने के साथ पूरे शरीर पर लगाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से जातक रोग मुक्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










