कंफ्यूजन खत्म! जानें होलिका दहन और होली मनाने की सही तारीख
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Mar 2025 1:25 PM
Holi 2025 actual date in India
Holi 2025 date in India: इस बार भद्रा के कारण पूरे दिन में रात को होलिका दहन के लिए एक शुभ मुहूर्त उपलब्ध है. यह ध्यान देने योग्य है कि होलिका दहन के समय भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है. होलिका दहन भद्रा के समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा. यहां जानें कि होलिका दहन पर भद्रा कब उपस्थित होगी और कब होलिका दहन करना उचित रहेगा.
Holi 2025 Date in India: रंगों का पर्व होली पारंपरिक रूप से दो दिनों तक मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन किया जाता है, जिसकी तैयारी होलाष्टक से प्रारंभ होती है. होलाष्टक वह 8 दिनों की अवधि है, जिसमें किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते. इस दौरान लोग होलिका जलाने के लिए लकड़ियां और अन्य सामग्री इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं. फिर होलिका दहन के दिन होलिका को जलाने के बाद दूसरे दिन रंगवाली होली का उत्सव मनाया जाता है. इस बार होली की डेट को लेकर कंफ्यूजन है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि 14 मार्च के सुबह तक है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष होलिका दहन और होली की तिथियाँ क्या होंगी.
होलिका दहन पर भद्रा का साया
रंगो के त्योहार होली की तिथि को लेकर लोगों के मन में संशय बना हुआ है. इसी को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के विद्वत परिषद के अध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा ने बताया कि 13 मार्च गुरुवार को प्रात: 10 बजकर 2 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है. इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रहा है, जो शुक्रवार 14 मार्च को सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसबार होलिका दहन में भद्रा का साया है, इसलिए होलिका दहन इसकी समाप्ति के बाद ही रात के 10 बजकर 44 मिनट पर होलिका दहन किया जा सकेगा.
होलाष्टक 2025 में इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
कब मनााया जाएगा रंगों का त्योहार
शास्त्र प्रमाण के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की तिथि 15 मार्च को उदया तिथि में पड़ रहा है. इस कारण रंगों का त्योहार होली 15 मार्च को मनाया जायेगा.
इसके साथ धूरखेल, धूलीबंदन और रंगोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा. होलिका के भस्म को माथे पर लगाते हुए आगामी संवत्सर की कुल युक्ति की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में यह महापर्व अपने आप में अनोखा, अद्भुत और बेजोड़ है. इस दिन सभी के बीच कोई भेदभाव नहीं होता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










