Haryali Teej Vrat 2025: हरियाली तीज पर इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना व्रत हो जाएगा व्यर्थ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jul 2025 12:51 PM
Haryali Teej Vrat 2025 donts
Haryali Teej Vrat 2025: हरियाली तीज 2025 का व्रत सुहाग और सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है, लेकिन इस व्रत की पूरी सिद्धि तभी मिलती है जब इसकी विधियों का पालन सही ढंग से किया जाए. छोटी-छोटी गलतियां व्रत को निष्फल कर सकती हैं. जानें इस दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखें.
Haryali Teej Vrat 2025: सावन का महीना हरियाली, उत्सव और नारी शक्ति की आभा से जगमगाता है. खासतौर पर हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं. सजी-धजी महिलाएं, हाथों में मेंहदी और झूलों की रौनक – तीज का दृश्य किसी पर्व से कम नहीं. लेकिन इस व्रत की पवित्रता बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन भी बहुत ज़रूरी है.
यदि आप भी इस साल 27 जुलाई 2025 (रविवार) को तीज का व्रत करने जा रही हैं, तो इन 7 नियमों को जरूर अपनाएं:
निर्जला व्रत का पालन करें
तीज का व्रत बिना पानी के (निर्जला) रखा जाता है. कई महिलाएं अनजाने में चाय या फल ले लेती हैं, जिससे व्रत टूट सकता है. अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो बिना पानी के व्रत रखें. अस्वस्थ या गर्भवती होने की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लें.
घर की एंट्री दिशा का मन, धन और रिश्तों पर पड़ता है असर, जानें कौन-सी दिशा है सही
व्रत के दिन हरा रंग पहनना शुभ
हरे रंग को हरियाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. काले और सफेद रंग से बचें और हरा, लाल या पीला रंग पहनें.
सोलह श्रृंगार है जरूरी
बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर और मेंहदी जैसी सुहाग की निशानियों के बिना तीज का व्रत अधूरा माना जाता है.
नुकीली चीजों से परहेज करें
सुई-कैंची जैसी चीजोंका उपयोग न करें. तुलसी के पत्ते भी न तोड़ें, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बाधित हो सकती है.
मन को शांत रखें
इस दिन झगड़ा या बहस करने से बचें. भक्ति और भजन में समय बिताएं, जिससे मन और व्रत दोनों पवित्र बने रहें.
दिन में न करें सोना
हालांकि शरीर थक सकता है, फिर भी दिन में सोना वर्जित माना गया है. पूजा और भजन करना अधिक फलदायी होता है.
व्रत के बाद करें दान
- व्रत पूर्ण होने के बाद अन्न, जल और वस्त्रों का दान करना आवश्यक है. यह व्रत को पूर्णता देता है और पुण्य में वृद्धि करता है.
- हरियाली तीज सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि स्त्री श्रद्धा, शक्ति और सौभाग्य का पर्व है. श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए किया गया यह व्रत आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर सकता है.
ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें –
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










