Hartalika Teej 2025 Date: 26 या 27 अगस्त को मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें सही पूजन विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Aug 2025 1:51 PM

विज्ञापन

Hartalika Teej 2025 date (PC: X)

Hartalika Teej 2025 Kab hain: हरतालिका तीज, सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है. इसमें माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा कर वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. जानें, 2025 में हरतालिका तीज कब है और इसका शुभ मुहूर्त.

विज्ञापन

Hartalika Teej 2025 date: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पावन व्रत किया जाता है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता है कि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं. यह व्रत कठिन माने जाने वाले व्रतों में से एक है, क्योंकि इसमें 24 घंटे तक निर्जल रहना होता है. आइए जानते हैं, इस वर्ष हरतालिका तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा.

कब है हरतालिका तीज 2025: Hartalika Teej Kab hai,Puja Subh Muhurat

इस वर्ष हरतालिका तीज का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि का प्रारंभ 25 अगस्त को दोपहर 12:35 बजे होगा और इसका समापन 26 अगस्त को दोपहर 1:55 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार, व्रत 26 अगस्त को ही रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025 : विवाहित और कुंवारी महिलाएं कैसे करें हरतालिका तीज व्रत 2025 में? जानें आसान पूजा विधि

तीज से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

हरतालिका तीज पूजन विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)

हरतालिका तीज के दिन महिलाएं सुंदर और नए वस्त्र (Teej Saree Design)धारण करती हैं. इस अवसर पर रेत से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. पूजन के दौरान हरतालिका व्रत कथा का श्रवण भी किया जाता है. यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. सावन (श्रावण) और भाद्रपद माह में कुल तीन तीज के पर्व आते हैं, जिनमें हरतालिका तीज का विशेष महत्व है.

मनवांछित फल की प्राप्ति

मान्यता है कि जो महिलाएं हरतालिका तीज पर भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं, पूजन में फूल, फल, मेवा, मिष्ठान और सुहाग की वस्तुएं माता पार्वती को तथा वस्त्र भगवान शिव को अर्पित करती हैं, फिर शिव-पार्वती की कथा सुनती हैं और रातभर जागरण करती हैं, उन्हें मनचाहा फल प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej Puja Thali Decoration: हरतालिका तीज पर 9 आसान तरीकों से सजाएं पूजा की थाली

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola