ePaper

Happy Karma Puja 2024: आज रे करम गोसाईं घरे-दुआरे … प्रकृति पर्व करमा की यहां से भेजें बधाई

Updated at : 12 Sep 2024 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Karma Puja 2024

Happy Karma Puja 2024

Happy Karma Puja 2024: करम पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा. इस पावन दिन की खुशियों को दोगुना करने के लिए अपनों को यहां से भेजें करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.

विज्ञापन

Happy Karma Puja 2024 Wishes, Images: प्रकृति पर्व करमा को झारखंड राज्य में धूम धाम से मनाया जाता है. यह पर्व भाइयों और बहनों के पवित्र प्रेम को दर्शाता है. इस दिन बहनें अपने भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना करती हैं. इसके अलावा झारखंड के लोगों की परंपरा के अनुसार धान के खेत रोपने के बाद यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. जिस प्रकार सरहुल में सखुआ फूल की पूजा की जाती है, उसी प्रकार करम में करम शाखा की भी पूजा की जाती है. करम पूजा के शुभ अवसर पर, अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, भाइयों और बहनों को करम त्योहार की शुभकामनाएं दें.

Happy Karma Puja 2024: प्रकृति पर्व करमा पूजा

प्रकृति पर्व करमा पूजा की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. झारखण्ड की पहचान और संस्कृति के मूल में प्रकृति की पूजा है. हमारे आदिवासी भाई-बहन प्रकृति के संरक्षक रहे हैं. हमें मिलकर झारखण्ड को और हरा भरा बनाना है.
करमा पर्व की बधाई

Karma Puja 2024: जानें कुवारी लड़कियां क्यों रखती है करमा का व्रत और क्या है इस पर्व से जुड़े रिवाज

Karma Puja 2024: झारखंड सहित इन राज्यों में भी होती है करमा पूजा की धूम

Happy Karma Puja 2024: प्रकृति के संरक्षक

प्रकृति के संरक्षक आदिवासी भाई-बहनों सहित सभी को भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक लोकप्रिय प्रकृति पर्व करमा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
करमा पर्व की शुभकामनाएं

Happy Karma Puja 2024: ढोल नगाड़े और मांदर की घटा

ढोल नगाड़े और मांदर की घटा छाई,
आप सभी झारखंड वासियों को करमा पर्व की हार्दिक बधाई
करमा पर्व की शुभकामनाएं

Happy Karma Puja 2024: प्रकृति पर्व ‘करमा पूजा’

प्रकृति पर्व ‘करमा पूजा’ की आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
भाई-बहन का यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण रखने का संदेश देता है
करमा पर्व की शुभकामनाएं

Happy Karma Puja 2024: भाई-बहन के सद्भाव

भाई-बहन के सद्भाव, स्नेह और प्रेम का प्रतीक प्रकृति पर्व “करमा पूजा” की
आप सभी को अशेष शुभकामनाएं और बधाई
करमा पर्व 2024 की शुभकामनाएं

Happy Karma Puja 2024: करम परब की हार्दिक बधाई

आप सभी को प्रकृति पर्व करम परब की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
भाई-बहन के पवित्र प्रेम और समर्पण का प्रतीक यह पर्व सबों के जीवन में हरियाली और खुशियां लेकर आये
करमा पर्व की बधाई

Happy Karma Puja 2024: आज रे करम गोसाईं

आज रे करम गोसाईं घरे-दुआरे.
काइल रे करम गोसाईं कास नदी पारे..
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक प्रकृति पर्व करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई.
प्रकृति महापर्व करमा पूजा हमारे संस्कृति की धरोहर है.
यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए यही कामना करती हूं.
करमा पर्व 2024 की बधाई

Happy Karma Puja 2024: प्रकृति के महापर्व करमा पूजा

प्रकृति के महापर्व करमा पूजा हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान है,
यह भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है.
यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति प्रेम,
सम्मान और समर्पण का संदेश देता है.
आप सभी को करमा पूजा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola