ePaper

Guru Uday 2024: देवगुरु वृष राशि हो रहे है उदय, खुलेंगे किस्मत के सितारे

Updated at : 02 Jun 2024 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Guru Uday 2024: देवगुरु वृष राशि हो रहे है उदय, खुलेंगे किस्मत के सितारे

गुरु शुक्र की राशि वृष में 03 जून 2024 दिन सोमवार समय सुबह 07:00 बजे उदय होंगे. आइए इससे राशियों को क्या फायदा होगा.

विज्ञापन

Guru Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन स्वाभाविक है.एक राशि से दुसरे राशि में जाना इसे गोचर कहते है लेकिन ग्रह का अस्त होना यानि जो ग्रह सूर्य के नजदीक में चले जाते है वह अस्त होते है लेकिन वही ग्रह जब उदय होते है उनका सूर्य से दुरी बनता है तब उदय होते है. उदय होने पर कई तरह वयोक्ति के जीवन में अनुकुल फल देते है. देवगुरु वृहस्पति शुक्र की अधिपति राशि वृष राशि में उदय हो रहे है इनके उदय से कई राशियों को लाभ तथा कई राशियों को नुकसान भी होगा इतना ही नहीं इसका प्रभाव देश दुनिया पर भी पड़ेगा. गुरु के उदय होने से लोगो का आय ठीक हो जायेगा.गुरु वृष राशि में उदय से भारतीय मौसम पर इसका गहरा असर पड़ेगा,भारतीय राजनितिक पर इसका प्रभाव अनुकूल रहेगा.जन्मकुंडली में गुरु का अनुकूल होना बहुत जरुरी होता इससे धन,भूमि ,संतान का सुख प्राप्त होता है. कमजोर होने पर स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है साथ दाम्पत्य जीवन को प्रभावित करता है.

गुरु कब होंगे उदय

गुरु शुक्र की राशि वृष में 03 जून 2024 दिन सोमवार समय सुबह 07:00 बजे उदय होंगे.
गुरु के उदय से जाने मेष से लेकर मीन राशि के लोगो को कैसा रहने वाला है .

मेष


मेष राशि वाले को सभी कार्य पूर्ण होगा.पारिवारिक सुख प्राप्त होगा जो लोग विदेश यात्रा की प्लान किए है उनको सफलता मिलेगी.करियर में उन्नति होगा स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

वृष


आपको सतर्क रहना पड़ेगा नौकरी करने वाले के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा.खर्च बढ़ जायेगा सामाजिक कार्य में अवहेलना झेलना पड़ेगा.

मिथुन


आप परिस्थिति के अनुसार कार्य करे.नौकरी करने वाले कार्य में अपना ध्यान बनाए रखें.शत्रु परेशान करेंगे.

कर्क


आपके लिए बहुत ही उत्तम समय है परिवारिक जीवन खुशमय रहेगा, करियर में उन्नति होगा, व्योपार में उन्नति करेगे दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा,स्वस्थ्य ठीक रहेगा.

सिंह


आपको इस समय किसी भी कार्य में जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले नौकरी में उतार- चढ़ाव बनेगा अपने काम से काम रखे खर्च बढ़ जायेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दे.

कन्या


आपके लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे आपको नौकरी तथा व्योपार में कामयाबी मिलेगी भाग्य भी साथ देगा.

तुला


आपका मन प्रसन्न रहेगा लेकिन कार्य क्षेत्र में आपको ध्यान देना पड़ेगा,नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है .धन का लाभ होगा.

वृश्चिक


दोस्तों का सहयोग मिलेगा,परिवारिक सुख मिलेगा नौकरी करने वाले को अधिकारी के साथ अनबन बनेगा.धन का लाभ मिलेगा स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

धनु


पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा व्योपार में सतर्क रहने की जरुरत है निवेश नहीं करे.बैक से लोन के अप्लाई किये है पूरा होगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

मकर


मकर राशि वाले को संभल कर रहने की जरुरत है आपके जीवन में कई तरह से परेशानी बनेगी,नौकरी करने वाले के लिए संभल कर रहने की जरुरत है संतान से कष्ट मिलेगा .

कुम्भ


आपके लिए उत्तम रहेगा,व्योपार में लाभ मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे परिवार के सदस्य आपके बात को अहमियत देंगे स्वस्थ्य ठीक रहेगा .

मीन


आय ठीक रहेगा नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहेगा, नौकरी मे परिवर्तन करने का उत्तम समय है.पत्नी के साथ अनबन बनेगा.स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

उपाय

गुरुवार को चना दाल का दान करे
गुरुवार के दिन ब्राह्मण भोजन कराए।

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola