Guru Pradosh Vrat 2024: आज है गुरु प्रदोष व्रत, बन रहा है ये शुभ संयोग, इस समय करें पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2024 6:00 AM
Guru Pradosh Vrat 2024
Guru Pradosh Vrat 2024: महादेव के भक्तों के लिए प्रदोष व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह व्रत उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करता है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर गुरु प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाएगा, जो कि 28 नवंबर 2024 को है. त्रयोदशी तिथि के दौरान रात्रि के पहले प्रहर, अर्थात् सूर्योदय के बाद शाम के समय को प्रदोष काल कहा जाता है.
Guru Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है. इस बार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज गुरुवार 28 नवंबर 2024 को है, जिसे गुरु प्रदोष व्रत के रूप में मनाया जाता है. यह माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से सभी इच्छाएँ पूर्ण होती हैं. ज्योतिषियों का मानना है कि इस प्रदोष व्रत के अवसर पर दुर्लभ सौभाग्य योग के साथ कई शुभ योग भी बन रहे हैं.
इस बार प्रदोष व्रत बन रहे हैं ये शुभ योग
सौभाग्य योग – ज्योतिषियों के अनुसार, त्रयोदशी तिथि पर शाम 4:02 बजे तक सौभाग्य योग का निर्माण होगा. इस योग में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की एक साथ पूजा करने से जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दौरान दुख भी पास नहीं आ पाता.
शोभन योग – प्रदोष व्रत के अवसर पर दूसरा शोभन योग शाम 4:03 बजे बनेगा. ज्योतिषियों का मानना है कि यह योग अत्यंत शुभ है. इसमें भोलेशंकर और माता पार्वती की पूजा करने से सभी प्रकार के सुख साधनों की प्राप्ति होती है.
गर और वणिज करण – इस बार गुरु प्रदोष व्रत पर चित्रा और स्वाति नक्षत्र का संयोग भी है. इसके साथ गर और वणिज करण का निर्माण भी हो रहा है, जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं. इस योग में महादेव का अभिषेक करने से जीवन में खुशहाली आती है और किसी चीज की कमी नहीं रहती.
भगवान शिव की पूजा इस मुहूर्त में करें
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ होगी. इसके पश्चात, 29 नवंबर को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार, 28 नवंबर को मार्गशीर्ष माह का पहला प्रदोष व्रत आयोजित किया जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त (Guru Pradosh Vrat 2024 Puja Time) शाम 05 बजकर 24 मिनट से लेकर 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










