आज गुड़ी पड़वा, जानें मराठी समुदाय के इस खास पर्व की परंपरा

गुड़ी पड़वा 2026 आज
Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा 2026 पर जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, इतिहास और परंपराएं। यह पर्व मराठी नववर्ष का प्रतीक है, जो घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
Gudi Padwa 2026: पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है. वर्ष 2026 में प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी और इसका समापन 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 19 मार्च को ही गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा. महाराष्ट्र में इसे हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर के रूप में मनाया जाता है, जबकि दक्षिण भारत में यही पर्व उगादी के नाम से प्रसिद्ध है. यह दिन नए संकल्प, सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.
गुड़ी पड़वा का अर्थ और महत्व
गुड़ी पड़वा दो शब्दों से मिलकर बना है—‘गुड़ी’ यानी विजय पताका और ‘पड़वा’ यानी प्रतिपदा तिथि। इस दिन घरों के बाहर गुड़ी (ध्वज) सजाई जाती है, जो विजय, समृद्धि और शुभता का प्रतीक होती है। मान्यता है कि इस पर्व को मनाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। यही कारण है कि लोग बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाते हैं.
गुड़ी पड़वा 2026 शुभ मुहूर्त
- प्रतिपदा तिथि आरंभ: 19 मार्च, सुबह 6:52 बजे
- प्रतिपदा समाप्त: 20 मार्च, सुबह 4:52 बजे
- गुड़ी स्थापना: 19 मार्च
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 – 5:39 बजे
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 – 3:18 बजे
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:29 – 6:53 बजे
- निशिता मुहूर्त: रात 12:05 – 12:52 बजे
गुड़ी पड़वा का इतिहास
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। वहीं एक अन्य कथा के अनुसार, राजा शालिवाहन ने इस दिन युद्ध में विजय प्राप्त की थी। उनकी जीत के स्वागत में लोगों ने घरों पर झंडे लगाए, जिसे गुड़ी कहा गया। इसलिए गुड़ी पड़वा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है.
गुड़ी पड़वा की खास परंपराएं
मराठी समुदाय के लोग इस दिन सुबह जल्दी उठकर तेल स्नान करते हैं और नीम के पत्ते खाने की परंपरा निभाते हैं, जो स्वास्थ्य और शुद्धि का प्रतीक है. लोग नए वस्त्र पहनते हैं, घरों को सजाते हैं और गुड़ी स्थापित करते हैं। कई जगहों पर शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे उत्सव का माहौल और भी खास बन जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










