Ganga Sagar Mela 2025: लगने जा रहा है गंगा सागर मेला, जानें स्नान का महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2024 3:04 PM
Ganga Sagar Mela 2025
Ganga Sagar Mela 2025: सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है. इस अवसर पर गंगा सागर में स्नान करने का विशेष महत्व है. यहां स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. आइए जानें कहां और कब लगने जा रहा है गंगा सागर मेला
Ganga Sagar Mela 2025: गंगा सागर मेला भारत की जीवंत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ताने-बाने का एक प्रमाण है. पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में हर साल इस मेले का आयोजन होता है. गंगा सागर मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.
Makar Sankranti 2025: किस दिन है मकर संक्रांति, जानें इसका महत्व और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
कब से शुरू हो रहा है गंगासागर मेला
वर्ष 2025 में, गंगा सागर मेला 15 जनवरी को मनाया जाएगा. गंगा सागर मेला हर साल मकर संक्रांति के दौरान होता है. यह मकर संक्रांति के एक दिन पहले भी पड़ता है जो 10 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 तक है. तैयारियां 10 जनवरी को शुरू हो जाएंगीं और 18 जनवरी 2025 को समाप्त होंगी. तीर्थयात्री सुबह भगवान सूर्य की पूजा करते हुए गंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं.
गंगा सागर स्नान का महत्व
मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा सागर में लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा सागर में स्नान करने से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके अतिरिक्त, मकर संक्रांति पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति का भी विश्वास है. गंगा सागर में स्नान के बाद श्रद्धालु सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित करते हैं और समुद्र को नारियल तथा पूजा से संबंधित वस्तुएं समर्पित करते हैं. यह मान्यता है कि मकर संक्रांति पर स्नान करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
कब लगता है गंगा सागर मेला ?
मकर संक्रांति के मौके पर लाखों श्रद्धालु हुगली नदी के तट पर पहुंचते हैं और मोक्ष की कामना करते हुए सागर संगम में पुण्य स्नान करते हैं.
गंगा सागर मेला कहां लगता है ?
गंगा सागर का मेला हुगली नदी के तट पर लगता है, यह वही जगह है, जहां गंगा बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है.
गंगा सागर मेला को लेकर क्या है मान्यता ?
मान्यता है कि गंगा सागर मेला के दिन पर स्नान करने से 100 अश्वमेध यज्ञ करने के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है.
क्यों कहा जाता है सारे तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार ?
पहले गंगा सागर जाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता था क्योंकि आज की तरफ पहले इतनी सुविधाएं नही थीं. इसलिए बहुत कम लोग गंगा सागर पहुंच पाते थे. तभी कहा जाता था कि सारे तीरथ बार-बार गंगा सागर एक बार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










