ePaper

Dhanteras 2025: इस दिन है धनतेरस, जानें कब तक है शुभ मुहूर्त

Updated at : 11 Oct 2025 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Shubh Muhurat

Dhanteras 2025: इस दिन है धनतेरस, जानें कब तक है शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का संकेत है. आने वाले कुछ ही दिनों में धनतेरस है, आइए जानें

धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024

धनतेरस का पर्व वर्ष 2025 में शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा और यह दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं, क्योंकि ऐसा करने से घर में शुभता, समृद्धि और संपन्नता आती है. इस दिन की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे आरंभ होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे समाप्त होगी.

Narak Chaturdashi 2024: आज नरक पर बन रहा है दुर्लभ योग और नक्षत्र, होगा ये फायदा

Narak Chaturdashi 2024: नरक चतुर्दशी में इस दिशा में जलाएं यम का दीपक

Choti Diwali 2024 Upay: छोटी दिवाल की जाती है यमराज की पूजा, जानें कारण

धनतेरस के दिन खरीददारी का महत्व

धनतेरस के दिन की गई खरीददारी से घर में सुख और समृद्धि का संचार होता है. इस दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है, वह पूरे वर्ष भर की खुशियों का प्रतीक मानी जाती है. यह ध्यान रखना आवश्यक है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं, जैसे सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन या अन्य सामान, का उपयोग दिवाली तक नहीं करना चाहिए. दिवाली पूजा के समय इन वस्तुओं को देवी मां के समक्ष रखकर उनकी पूजा करनी चाहिए, और उसके बाद ही इनका उपयोग प्रारंभ करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां प्रस्तुत सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola