Dhanteras 2024 Choghadiya Shubh Muhurt: धनतेरस आज, यहां से जानें चौघड़िया मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 11:54 AM

विज्ञापन

Dhanteras 2024 Choghadiya Shubh Muhurt

Dhanteras 2024 Choghadiya Shubh Muhurt: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व धन और स्वास्थ्य से संबंधित है. इस दिन धन के लिए कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जबकि स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की आराधना की जाती है. आज हम चौघड़िया मुहूर्त के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Dhanteras 2024 Choghadiya Shubh Muhurt: हिंदू धर्म में धनतेरस का अत्यधिक महत्व है. मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व आज 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. यह पर्व धन और स्वास्थ्य से संबंधित है. इस दिन धन के लिए कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जबकि स्वास्थ्य के लिए भगवान धन्वंतरि की आराधना की जाती है. आज हम यहां बताने जा रहे हैं चौघड़िया मुहूर्त

Dhanteras 2024 Laxmi Mata Ki Aarti : आज धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग, लक्ष्मी मां की आरती करने से मिलेगा ये शुभफल

Dev Uthani Ekadashi 2024 Date: इस दिन है देवउठनी एकादशी, जानिए कब से होगी शुभ कार्यों की शुरुआत

Dhanteras 2024: आज भगवान शिव के पूजन के साथ धनतेरस का त्यौहार आरंभ, पूजा के बाद लगाएं ये भोग

त्रयोदशी तिथि में पूजन के लिए स्थिर लग्न

29 अक्टूबर, मंगलवार को स्थिर लग्न कुम्भ दोपहर 01:50 से 03:10 बजे तक रहेगा.

29 अक्टूबर, मंगलवार को स्थिर लग्न वृष रात 06:25 से 08:00 बजे तक रहेगा, जिसमें 07:15 से 08:00 बजे तक लाभ चौघड़िया उपलब्ध होगी.

Dhanteras 2024 Dhanvantari Bhagwan Ki Aarti: आज धनतेरस पर करें धन्वंतरि देव की आरती की पाठ, धन की नहीं होगी कमी

29 अक्टूबर, मंगलवार को स्थिर लग्न सिंह मध्य रात्रि 01:00 से 03:00 बजे तक रहेगा, साथ ही शुभ चौघड़िया 01:00 से 03:00 बजे तक उपलब्ध होगी.

30 अक्टूबर, बुधवार को स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 07:40 से 09:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान 07:30 से 09:00 बजे तक अमृत चौघड़िया प्राप्त होगी.

उपरोक्त समय में की गई खरीदारी और माता लक्ष्मी का पूजन अत्यंत शुभ फलदायी होता है. इस दिन माता लक्ष्मी का पूजन और खरीदारी स्थिर लग्न में विशेष रूप से लाभकारी होती है.

साल 2025 में कब है धनतेरस

धनतेरस का पर्व वर्ष 2025 में शनिवार, 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा और यह दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है. परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन खरीदते हैं, क्योंकि ऐसा करने से घर में शुभता, समृद्धि और संपन्नता आने की मान्यता है. इस दिन की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे आरंभ होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे समाप्त होगी. धनतेरस का दिन माँ लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ और मंगलमय माना जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola