Dhanteras 2024: धनतेरस को इन नाम से भी जानते हैं लोग, इस दिन जरूर करते हैं ये काम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Oct 2024 12:08 PM
Dhanteras 2024 also known as dhantrayodashi
Dhanteras 2024 also known as dhantrayodashi: धनतेरस को लोग धन त्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाने की परंपरा है, अर्थात् पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है.
Dhanteras 2024: धनतेरस को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. यह शब्द दो भागों से मिलकर बना है – धन और तेरस. ‘धन’ का अर्थ है संपत्ति और समृद्धि, जबकि ‘तेरस’ का अर्थ है हिंदू कैलेंडर की 13वीं तिथि. इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है यानी पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है.
धनतेरस को और किस नाम से जानते हैं ?
कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को ‘धनतेरस’ के रूप में जाना जाता है, जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है. इस दिन यमराज की कृपा प्राप्त करने के लिए दीप जलाने की परंपरा है. पद्म पुराण के उत्तरखंड अध्याय 124 के अनुसार, इस दिन घर के बाहर यमराज के लिए दीपक रखना चाहिए, जिससे अकाल मृत्यु का नाश होता है. दीप जलाते समय विशेष मंत्र का उच्चारण करना चाहिए.
धनतेरस का महत्व
भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्य को धन से अधिक महत्वपूर्ण माना गया है. यह कहावत आज भी प्रचलित है कि ‘पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में माया’. इसलिए दीपावली के अवसर पर सबसे पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है, जो भारतीय परंपरा के अनुसार अत्यंत उपयुक्त है.
शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अमृत कलश के साथ प्रकट हुए. मान्यता है कि भगवान धनवंतरी भगवान विष्णु के अवतार हैं. चिकित्सा विज्ञान के विकास और प्रसार के लिए भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था. भगवान धनवंतरी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में धनतेरस का पर्व मनाया जाता है.
धनतेरस में लोग जरूर करते हैं ये काम
इस दिन विशेष रूप से अपने सामर्थ्य के अनुसार चांदी और अन्य धातुओं की खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी रहेगा. धन और संपत्ति की प्राप्ति के लिए घर के पूजा स्थल पर कुबेर देवता के लिए दीप जलाना चाहिए, साथ ही मुख्य द्वार पर यमराज के लिए भी दीप जलाना आवश्यक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










