Dhanteras 2024: धनतेरस में इस तरह से शुरू हुई थी सोना चांदी खरीदने की परंपरा, जानें  पूजा मुहूर्त और महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Oct 2024 10:03 AM

विज्ञापन

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: दीपावली का पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका अंत भाई दूज पर होता है .आइए जानते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कब से प्रारंभ हुई.

विज्ञापन

Dhanteras 2024: दीपावली का उत्सव 5 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और इसका समापन भाई दूज पर होता है. धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा के संस्थापक भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. इसके अगले दिन छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है. आइए जानते हैं धनतेरस परक्या सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कब शुरू हुई. यहां देखें इस साल सोना चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

सोने और चांदी की खरीदारी ऐसे शुरू हुई

प्राचीन कथाओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे. उन्हें देवताओं के चिकित्सक के रूप में भी जाना जाता है. जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए, तब उनके हाथ में एक कलश था. इसीलिए हर वर्ष धनतेरस के अवसर पर चांदी के लक्ष्मी, गणेश, बर्तन और आभूषण खरीदे जाते हैं. इसके साथ ही, सोने की खरीद भी शुभ मानी जाती है. यह मान्यता है कि धन्वंतरि जी को पीतल की धातु पसंद है, इसलिए इस दिन पीतल से बनी वस्तुओं की भी खरीदारी की जाती है.

धनतेरस की तिथि – 29 अक्टूबर 2024
धनतेरस के अवसर पर खरीदारी के लिए पूरा दिन शुभ माना जाता है. इस दिन, 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 से लेकर 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 तक खरीदारी का विशेष मुहूर्त है. जो लोग चौघड़िया के अनुसार धनतेरस पर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए मुहूर्त निम्नलिखित हैं –
चर (सामान्य) – सुबह 09:18 से सुबह 10:41 तक
लाभ (उन्नति) – सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 तक
अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12:05 से दोपहर 01:28 तक
लाभ (उन्नति) – रात 07:15 से रात 08:51 तक

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय

पहला खरीदारी का समय – धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, जो खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यह योग सुबह 6:31 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन 10:31 बजे तक रहेगा. इस योग में की गई खरीदारी से वस्तुओं में तीन गुना वृद्धि होती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola