Devshayani Ekadashi 2025 Date: इस दिन से शुरू होगा चातुर्मास,जानें कब मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jun 2025 11:50 AM

विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2025 Date

Devshayani Ekadashi 2025 Date: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का शुभारंभ होता है, जिसे सनातन धर्म में अत्यंत पावन माना गया है. इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. चार माह तक भगवान के निद्रा में रहने के कारण इस अवधि में सभी मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. जानें वर्ष 2025 में देवशयनी एकादशी कब है और इसका धार्मिक महत्व क्या है.

विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2025 Date: देवशयनी एकादशी को आषाढ़ शुक्ल एकादशी या हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह एकादशी हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और अगले चार माह तक वे ब्रह्मांडीय कार्यों से विरक्त रहते हैं. इस चार महीने की अवधि को चातुर्मास कहा जाता है, जिसमें विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. इस वर्ष देवशयनी एकादशी किस तिथि को मनाई जाएगी, जानें आगे.

इस दिन मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी

वैदिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ इस वर्ष 5 जुलाई को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगा, जो 6 जुलाई को शाम 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. सनातन परंपरा में सूर्योदय तिथि को ही व्रत और पर्व का दिन माना जाता है. इसी कारण देवशयनी एकादशी 2025 का व्रत 6 जुलाई, शनिवार को रखा जाएगा. मान्यता है कि इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है, जिसमें भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और चार महीने तक शुभ कार्यों पर विराम लग जाता है.

Ashadha Month 2025 होने वाला है शुरू, इस माह गलती से भी न कर बैठें ये भूलें

देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी यानी देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसके साथ ही चार माह तक वे ब्रह्मांडीय गतिविधियों से विरक्त रहते हैं. इस दौरान संसार के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव को सौंपी जाती है. माना जाता है कि इन चार महीनों में भगवान विष्णु निद्रा में रहते हैं, इसलिए विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. फिर देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागते ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola