Dev Deepawali 2025: इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Oct 2025 11:11 AM

विज्ञापन

इस दिन मनाई जाएगी देव दीपावली

Dev Deepawali 2025: इस साल देव दीपावली नवंबर माह में मनाई जाएगी. इसे “देवों की दिवाली” कहा जाता है. इस दिन गंगा में देवताओं का स्नान और विशेष पूजा की जाती है. आइए जानें इस पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है

विज्ञापन

Dev Deepawali 2025 Date: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन वाराणसी में इसे देव दीपावली के नाम से अलग अंदाज में मनाया जाता है. इसे “देवों की दिवाली” भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवता गंगा में स्नान करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं. यह पर्व दिवाली के लगभग 15 दिन बाद आता है और पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और रोशनी की अद्भुत झलक दिखाई देती है.

देव दीपावली 2025 की तिथि और मुहूर्त

इस साल देव दीपावली 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर 2025, रात 10:36 बजे से शुरू होकर 5 नवंबर 2025, शाम 6:48 बजे तक रहेगी. इस दिन का प्रदोष काल यानी पूजा और आरती के लिए सबसे शुभ समय शाम 5:15 बजे से 7:50 बजे तक माना जाता है. यह समय विशेष रूप से गंगा आरती और दीपोत्सव के लिए सर्वोत्तम है.

देव दीपावली पूजा की रीति-रिवाज

इस दिन की पूजा कुछ खास विधियों से की जाती है. सुबह जल्दी उठकर स्नान करना शुभ माना जाता है. इसके बाद गंगा स्नान करना सबसे उत्तम है. यदि गंगा तक जाना संभव न हो, तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है. स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और दीयों को घी या तिल के तेल से जलाएं. शाम को वाराणसी में होने वाली गंगा आरती सबसे प्रमुख होती है. साथ ही इस दिन श्री विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करना भी बहुत फलदायक माना जाता है.

ये भी पढ़ें: देव उठनी एकादशी कब, शुरू होने वाले हैं सभी शुभ काम, जानिए तिथि और मुहूर्त

देव दीपावली का धार्मिक महत्व

हिंदू पुराणों के अनुसार, देव दीपावली भगवान शिव की त्रिपुरासुर पर विजय का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाता है. इस दिन दान देना, दीप जलाना और गंगा में स्नान करने से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है. वाराणसी की घाटों पर लाखों दीपों की रोशनी और भक्तों की भक्ति इसे अन्य दिवाली समारोहों से बिल्कुल अलग और खास बनाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola