Chhathi Maiya Geet: पहली बार छठ का व्रत करने वाली माताएं जरूर सुनें ये गीत, मन को मिलेगी शांति, पूजा होगी सफल
Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Oct 2025 6:05 PM
छठ महापर्व
Chhathi Maiya Geet: 25 अक्टूबर 2025 से छठ महापर्व का शुभारंभ हो जाएगा. यह त्योहार सबसे अधिक कठिन आत्मसंयम रखने वाला माना जाता है. महिलाएं इस समय 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं. ऐसे में मन को शांत और सकारात्मक रखना बेहद जरूरी है. इस समय छठी मईया के गीतों का गाना और सुनना बेहद शुभ और लाभदायक हो सकता है.
Chhathi Maiya Geet: छठ महापर्व के समय छठी मईया को समर्पित गीत सुनने और गाने की परंपरा बहुत समय से चली आ रही है. आमतौर पर छठ के पहले दिन से ही लोगों के घरों में छठी मईया के गीत बजना शुरू हो जाते हैं. माताएँ खुद भी ठेकुआ बनाते समय, अन्य कार्य करते हुए या आराम से अन्य व्रतियों के साथ बैठकर गीत गाती हैं. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इसे घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार (Pehle pehil hum kaaini Chhathi Maiya vrat tohar)
पहिले पहिल हम कईनी,
छठी मईया व्रत तोहार ।
करिहा क्षमा छठी मईया,
भूल-चूक गलती हमार ।
सब के बलकवा के दिहा,
छठी मईया ममता-दुलार ।
पिया के सनईहा बनईहा,
मईया दिहा सुख-सार ।
सब के बलकवा के दिहा,
छठी मईया ममता-दुलार ।
पिया के सनईहा बनईहा,
मईया दिहा सुख-सार ।
नारियल-केरवा घोउदवा,
साजल नदिया किनार ।
सुनिहा अरज छठी मईया,
बढ़े कुल-परिवार ।
घाट सजेवली मनोहर,
मईया तोरा भगती अपार ।
लिहिएं अरग हे मईया,
दिहीं आशीष हजार ।
पहिले पहिल हम कईनी,
छठी मईया व्रत तोहर ।
करिहा क्षमा छठी मईया,
भूल-चूक गलती हमार ।
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025, Suryadev Aarti: छठ पूजा होगा आरंभ,जरूर करें सूर्यदेव की आरती
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










