ePaper

Chhath Puja 2025 Sunset Arag Time of Jharkhand: अब से कुछ देर में छठ पूजा के तीसरे दिन झारखंड के शहरों में अस्ताचलगामी सूर्य को इस समय दिया जाएगा अर्घ्य

Updated at : 27 Oct 2025 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Sunset Arag Time of Jharkhand

झारखंड के शहरों में आज इस समय अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Chhath Puja 2025 Sunset Arag Time of Jharkhand: आज छठ पूजा के तीसरे दिन झारखंड भर में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे. भगवान सूर्य और छठ मैया की उपासना का यह पवित्र क्षण संध्या समय होगा. व्रती नदी, तालाब और घाटों पर स्नान कर सूर्यास्त के समय अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.

विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Sunset Arag Time of Jharkhand: आज 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा का तीसरा दिन है. आज शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. यह पवित्र पर्व भगवान सूर्य और छठ मैया को समर्पित है. छठ पूजा चार दिनों तक चलती है — इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और समापन उषा अर्घ्य यानी सुबह के अर्घ्य के साथ होता है. यह त्योहार खास तौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. छठ पर्व को कई नामों से जाना जाता है — जैसे डाला छठ, सूर्य षष्ठी या प्रतिहार पर्व.

अब जानिए झारखंड के अलग-अलग जिलों में आज डूबते सूरज को अर्घ्य देने का सही समय क्या रहेगा

झारखंड के विभिन्न जिलों में सूर्यास्त का समय

  • देवघर 17:07 बजे
  • धनबाद 17:08 बजे
  • दुमका 17:05 बजे
  • गिरिडीह 17:09 बजे
  • गोड्डा 17:06 बजे
  • जामताड़ा 17:08 बजे
  • पाकुड़ 17:02 बजे
  • साहिबगंज 17:02 बजे
  • कोडरमा 17:11 बजे
  • चतरा 17:15 बजे
  • गढ़वा 17:17 बजे
  • लातेहार 17:17 बजे
  • लोहरदगा 17:16 बजे
  • पलामू 17:18 बजे
  • बोकारो 17:11 बजे
  • रामगढ़ 17:13 बजे
  • हजारीबाग 17:13 बजे
  • रांची 17:14 बजे
  • खूंटी 17:13 बजे
  • गुमला 17:17 बजे
  • पूर्वी सिंहभूम 17:11 बजे
  • सरायकेला-खरसावां 17:12 बजे
  • पश्चिमी सिंहभूम 17:12 बजे
  • सिमडेगा 17:18 बजे
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola