Chandra Grahan 2024 : इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, जानें क्या भारत में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Sep 2024 8:35 AM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2024 : साल का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर 2024 में ही लगेगा. जानें चंद्र ग्रहण की तारीख, सूतक काल समय, भारत में दिखाई देगा या नहीं.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2024 : साल का दूसरा चंद्रग्रहण इसी माह लगने जा रहा है. आपको बता दें चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है. मान्यता है कि इसका मनुष्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. आइए जानें कब लगेगा ये ग्रहण और भारत में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगने जा रहा है ?

साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण आने वाले 18 सितंबर को लगने जा रहा है.

कितने देर का होगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर की सुबह 6.11 मिनट पर लगेगा और सुबह 10.17 पर समाप्त होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 6 मिनट की होगा.

साल के दूसरे चंद्रग्रहण का क्या भारत में पड़ेगा प्रभाव ?

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. चंद्र ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, पर भारत में इसका असर नहीं होने से इसका सूतक भी यहां मान्य नहीं होगा.

किन जगहों पर नजर आएगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण ?

साल का दूसरा चंद्रग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, हिंद महासागर, अफ्रीका, आर्कटिक यूरोप, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.

कैसे लगता है चंद्रग्रहण ?

चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर डालता है। ऐसा होने के लिए, पृथ्वी को सूर्य और चंद्रमा के बीच भौतिक रूप से होना चाहिए और तीनों पिंड एक ही कक्षा में होने चाहिए। चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा के दौरान और तब हो सकता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के पूरे या उसके एक हिस्से से होकर गुजरता है.

Surya Grahan 2024: पितृपक्ष के साए में लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें समय

Shardiya Navratri 2024 Date: चैत्र नवरात्रि की इस दिन से होगी शुरूआत, यहां देखें घटस्थापना मुहूर्त

Hartalika Teej 2024 Mehendi: हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना इसलिए माना जाता है जरूरी, जानें धार्मिक महत्व

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola