ePaper

Chanakya Niti: तुरंत छोड़ दें, नहीं तो आपका सत्यानाश कर सकती हैं ये पांच आदतें, जानें क्या कहते है आचार्य चाणक्य...

Updated at : 25 Jan 2021 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti: तुरंत छोड़ दें, नहीं तो आपका सत्यानाश कर सकती हैं ये पांच आदतें, जानें क्या कहते है आचार्य चाणक्य...

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान माने जाते हैं. चाणक्य को राजनीति और कूटनीति का माहिर माना जाता है. इसके साथ ही चाणक्य को अर्थशास्त्री भी माना जाता है. चाणक्य ने हर उस विषय का अध्ययन किया है जो मनुष्य को प्रभावित करता है. चाणक्य को उनके ज्ञान और न्यायप्रिय आचरण के कारण जाना जाता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान माने जाते हैं. चाणक्य को राजनीति और कूटनीति का माहिर माना जाता है. इसके साथ ही चाणक्य को अर्थशास्त्री भी माना जाता है. चाणक्य ने हर उस विषय का अध्ययन किया है जो मनुष्य को प्रभावित करता है. चाणक्य को उनके ज्ञान और न्यायप्रिय आचरण के कारण जाना जाता है. चाणक्य ने अपने अनुभव के आधार पर मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ बातों का उल्लेख किया है. चाणक्य के अनुसार कुछ स्त्रियों में ऐसी बातें होती है जो उनको बर्बादी की राह पर ले जाती है. आइए जानते है कि वो कौन सी आदतें होती है जो लोगों की बर्बादी का कारण बनती है…

सुबह देर तक सोने की आदत

जो लोग सुबह से संध्या तक सोए रहते हैं, उनके ऊपर कभी भी मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है. सूर्योदय के बाद तक सोए रहने वाले व्यक्ति हमेशा दरिद्रता का सामना करता है.

जरूरत से ज्यादा भोजन करना

जो लोग आवश्यकता से अधिक भोजन करते हैं, वे दरिद्र हो जाते हैं. क्योंकि आवश्यकता से अधिक भोजन का उपभोग करना व्यक्ति को गरीबी की ओर ले जाता है, साथ ही ऐसे व्यक्ति कभी स्वस्थ भी नहीं रहते हैं.

जो लोग करते हैं छल कपट

चाणक्य के अनुसार जो लोग छल-कपट या बुरे कार्यों से पैसा कमाते हैं. उनके पास ज्यादा देर तक पैसा नहीं टिकता है. ऐसे लोग परेशानियों से घिर जाते हैं, जिसके कारण जल्द ही उनका पैसा बर्बाद हो जाता है.

जो नहीं रखते हैं अपनी वाणी में संयम

जो लोग अपनी वाणी में संयम नहीं रखते हैं या कठोर वाणी बोलते हैं, उनके पास लक्ष्मी जी कभी नहीं रुकती हैं. क्योंकि किसी दूसरे व्यक्ति के मन को ठेस पहुंचाने वाले लोगों से लक्ष्मी जी रुठ जाती हैं. ऐसे लोग गरीब हो जाते हैं.

रोजाना दातून नहीं करना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अपने दांतों की साफ-सफाई नहीं करता है. उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं रुकती हैं. ऐसे लोगों से लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं, जिसके कारण व्यक्ति दरिद्र हो जाता है. वहीं, जो लोग अपने आस-पास स्वच्छता नहीं रखते हैं, और गंदे वस्त्र पहनते हैं ऐसे लोगों के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं. ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान भी नहीं मिलता है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola