Chandra Grahan 2024: चंद्रग्रहण के दौरान ना करें ये काम, जानें क्या बिहार में आएगा नजर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Sep 2024 1:33 PM
Chandra Grahan 2024
Bihar Chandra Grahan 2024: साल का आखिरी चंद्रग्रहण जल्द लगने जा रहा है. यहां जानें क्या बिहार में नजर आएगा.
Bihar Chandra Grahan 2024: सभी पूर्णिमा तिथि अपने आप में प्रभावशाली दृश्य होती हैं, लेकिन इस महीने का फुल हार्वेस्ट मून विशेष रूप से उल्लेखनीय होगा. औसत से थोड़ा बड़ा “सुपरमून” होने के अलावा, सितंबर का पूर्णिमा पर आंशिक और साल का आखिरी चंद्रग्रहण का भी आप अनुभव करेंगे. यहां जानें कब लगेगा चंद्रग्रहण और इस दौरान क्या ना करें
Chandra Grahan 2024 Date: इस दिन लगने वाला है साल का दूसरा चंद्रग्रहण
Surya Grahan 2024: पितृपक्ष के साए में लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें समय
कब लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण ?
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, 2024 को सुबह 06.11 बजे लगेगा और सुबह 10.17 बजे खत्म होगा. चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे, 06 मिनट होगी.
क्या बिहार में नजर आएगा चंद्रग्रहण ?
ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और अंटार्कटिका जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. चूंकी भारत में चंद्रग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए बिहार में नहीं दिखेगा.
कैसे लगता है चंद्रग्रहण ?
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर छाया पड़ती है. इससे आमतौर पर चंद्रमा काला हो जाता है और कभी-कभी चंद्रमा का रंग लाल हो जाता है. चंद्र ग्रहण आमतौर पर साफ मौसम और समय के आधार पर हर जगह दिखाई देते हैं.
ऊं नम शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, ऊं सोम सोमाय नम का जाप करें.
हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रत्त्नाम, ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें.
दूध और सतनाजा का दान करें.
ग्रहण में महामृत्युंजय मंत्र का भी प्रभावी माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










