बसंत पंचमी पर इस शुभ योग में करें सरस्वती मां की पूजा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jan 2025 11:20 AM
Saraswati Puja 2025
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। यह केवल ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की आराधना का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति से संबंधित एक विशेष उत्सव भी है। इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है, यहां से जानें
Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में माघ महीने को त्योहारों का महीना माना जाता है, क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे सकट चौथ, षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या और गुप्त नवरात्रि.इनमें से वसंत पंचमी भी एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो मां सरस्वती की पूजा के लिए समर्पित है. इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था, और उनकी उपासना से जीवन में खुशियाँ और ज्ञान की वृद्धि होती है.
वसंत पंचमी कब है?
इस साल वसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को 2फरवरी 2025 को सुबह 11:43 बजे से शुरू होगी और 3 फरवरी को दोपहर 1:36 बजे तक चलेगी. उदया तिथि के अनुसार 3फरवरी को ही वसंत पंचमी मनाई जाएगी.
मौनी अमावस्या पर पितरों की शांति और शनि दोष से मुक्ति के लिए करें तिल के आसान उपाय
सरस्वती पूजा का मुहूर्त
इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह 7:09 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा. इस समय में आप देवी सरस्वती की पूजा कर सकते हैं.
शुभ योग
पंचांग के अनुसार इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और शिव व सिद्ध योग का संयोग बनेगा.सूर्य मकर राशि में रहेगा और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:56 तक होगा. अमृतकाल रात 8:24 से 9:53 तक रहेगा.
सरस्वती पूजा की सामग्री
वसंत पंचमी की पूजा के लिए आपको कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होगी:
मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र, गणेश जी की मूर्ति, पीला वस्त्र, फूल, गुलाल, और चंदन
सुपारी, पान के पत्ते, अगरबत्ती, आम के पत्ते, मिठाई जैसे मालपुआ, खीर, बेसन के लड्डू
कपूर, दीपक, हल्दी, तुलसी पत्ता, रक्षा सूत्र, और गंगाजल
पूजा विधि
- सबसे पहले पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उस पर पीला साफ वस्त्र बिछाएं.
- अब मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करें.
- देवी को पीले रंग के वस्त्र, फूल, चंदन, हल्दी, और रोली अर्पित करें.
- मिठाई का भोग लगाएं और दीपक जलाएं.
- मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करें.
- अंत में आरती करके प्रसाद बांटें.
वसंत पंचमी का यह दिन विद्यार्थियों के लिए खास होता है क्योंकि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से उनके ज्ञान और कला कौशल में वृद्धि होती है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










