Basant Panchami 2025 Market: बसंत पंचमी पर सजे बाजार, सेब से लेकर बेर तक की बिक्री, सरस्वती पूजा पर क्या है फलों की कीमत?

फल दुकान
Basant Panchami 2025 Market: राजधानी रांची के बाजार बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) को लेकर सज गए हैं. फल बाजार में सेब से लेकर बेर तक उपलब्ध हैं. पूजा को लेकर शनिवार को मटरछीमी और गाजर की भी खूब बिक्री हुई.
Basant Panchami 2025 Market: रांची-बसंत पंचमी को लेकर फल बाजार सज गया है. बाजार में सेब से लेकर बेर तक उपलब्ध हैं. बेर बंगाल और यूपी से आया है. फल बाजार में सभी फल उपलब्ध हैं. कीमत में तेजी के कारण लोग जरूरत के हिसाब से इसकी खरीदारी कर रहे हैं. शनिवार को पूजा को लेकर शनिवार को मटरछीमी और गाजर की भी खूब बिक्री हुई.
फल का नाम और कीमत प्रति किलो
सेब भारतीय : 100 से 140
सेब विदेशी : 200 से 280
आम ललमुनिया : 250 से 280
संतरा : 80 से 100
माल्टा : 50 से 60
मिश्री कंद : 40 से 50
बेर लोकल : 30 से 40
बेर बंगाल : 60 से 80
बेर यूपी : 60 से 80
अंगूर सादा : 100 से 120
अंगूर काला : 200 से 240
अमरुद बंगाल : 60 से 80
अमरुद छत्तीसगढ़ : 80 से 100
पीला केला प्रति दर्जन : 60 से 80
नारियल प्रति पीस : 30 से 50
हरा केला प्रति दर्जन : 50 से 60
ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: इन बातों का रखें ध्यान,वरना नाराज हो सकती हैं मां सरस्वती
मटरछीमी व गाजर की खूब बिक्री हुई
पूजा को लेकर शनिवार को मटरछीमी और गाजर की खूब बिक्री हुई. मटरछीमी 25 से 30 रुपये किलो की दर से बिकी, वहीं गाजर स्थानीय 20 से 25 रुपये किलो बिका. स्थानीय बेर भी 25 से 30 रुपये किलो की दर से बिका.
ये भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 Holiday: झारखंड में बसंत पंचमी पर इस तारीख को सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी
ये भी पढ़ें: तपकारा गोलीकांड की बरसी आज, इन आठ शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, बंद रहेंगे पिकनिक स्पॉट
ये भी पढ़ें: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा टाटा वर्कर्स यूनियन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




