बसंत पंचमी के दिन इसलिए मनाई जाती है सरस्वती पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jan 2025 7:40 AM

विज्ञापन

Basant Panchami 2025

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी को माघ पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष बसंत पंचमी का उत्सव 3 फरवरी को मनाया जाएगा. इस दिन मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है.

विज्ञापन

Basant Panchami 2025: मां सरस्वती का जन्म हुआ था. इस को श्री पंचमी और सरस्वती पंचमी से भी जाना जाता है,बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने से बुद्धि, विद्या, कला, और ज्ञान का वरदान प्राप्त होता है, बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहना शुभ मानते है और पिले और सफेद फूलों से मां सरस्वती की पूजा,वंदना करते हैं.ऐसा माना जाता है की बसंत पंचमी के बाद से बसंत ऋतु का आगमन हो जाता हैं.

क्यों मनाई जाती है सरस्वती पूजा के दिन बसंत पंचमी

पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर रहे थे, तो उन्होंने सबसे पहले जीवों और मनुष्यों की रचना की लेकिन, वातावरण इतना शांत था कि सब कुछ विरांग सा लग रहा था,तब ब्रह्मा ने भगवान विष्णु की अनुमति से अपने कमंडल से पृथ्वी पर थोड़ा-सा जल छिड़का, जिससे हाथ में वीणा धारण किए हुए देवी सरस्वती प्रकट हुई,तब ब्रह्माजी ने सरस्वती से कहा कि इस संसार में सभी लोग मूक है, ये सभी लोग बस चल रहे हैं, इन्हें समय और चीजों का ज्ञान नहीं है,इनमें आपसी संवाद नहीं है, ये लोग आपस में बातचीत नहीं कर पाते हैं. इस पर देवी सरस्वती ने पूछा की प्रभु मेरे लिए क्या आज्ञा है? ब्रह्माजी ने कहा देवी आपको अपनी वीणा की मदद से इन्हें ध्वनि प्रदान करें, जिसे ये लोग आपस में बातचीत कर सकें,और अपनी भाव और एक दूसरे की तकलीफ को समझ सकें, इसके बाद मां सरस्वती ने सभी को आवाज प्रदान की. तब से इस तिथि पर बसंत पंचमी का पर्व और सरस्वती पूजा मनाया जाने लगा.

मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान, जाने फायदे

मां सरस्वती की पूजा विधि कैसे करें

मां सरस्वती की पूजा देवी और असुर दोनों ही करते हैं,इस दिन सभी लोग अपने घर, स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं ,और उसने ज्ञान का वरदान मांगते हैं,इसके अलावा मां के चरणों में गुलाबी रंग का गुलाल चढ़ाएं और सफेद फूलो की माला अर्पित करें, उन्हें श्वेत रंग के वस्त्र भी अर्पित करें,और साथ ही एक पुस्तक ,कॉपी, पेन ,कमल का पुष्प भी अर्पित करना चाहिए और सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola