अक्षय तृतीया है कल, जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें?

Updated:
विज्ञापन
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया सांकेतिक तस्वीर (एआई)

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल, रविवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. इस दिन हर शुभ कार्य और किसी भी नए काम की शुरुआत करना अत्यंत शुभ माना जाता है. हालांकि, कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनका ध्यान न रखने पर किए गए शुभ कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में इस दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को ‘अखा तीज’ भी कहा जाता है. यह हिंदू धर्म की सबसे शुभ और मंगलकारी तिथियों में से एक मानी जाती है. कहा जाता है कि यह दिन इतना पवित्र होता है कि इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए अलग से शुभ मुहूर्त की आवश्यकता नहीं पड़ती. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे ‘अक्षय’ कहा जाता है.

अक्षय तृतीया के दिन क्या करें?

  • ब्रह्म मुहूर्त में स्नान: अक्षय तृतीया के दिन नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करें. यदि नदी जाना संभव न हो, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.
  • दान: इस दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. आप जरूरतमंदों को जल से भरा घड़ा, सत्तू, पंखा, छाता और अनाज का दान कर सकते हैं.
  • सोना या संपत्ति की खरीदारी: अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी या किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है.
  • श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा: पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. उन्हें पीले फूल, चंदन और सत्तू का भोग लगाएं. मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मकता और खुशहाली आती है.

अक्षय तृतीया के दिन क्या न करें?

  • अंधेरा न रखें: शाम के समय घर के मुख्य द्वार और पूजा घर में अंधेरा न रहने दें. दीया जलाकर रोशनी करें.
  • तामसिक भोजन से बचें: इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन न करें.
  • उधार का लेन-देन: मान्यता है कि इस दिन किसी को पैसा उधार देने से घर की लक्ष्मी चली जाती है और उधार लेने से साल भर कर्ज का बोझ बना रहता है.
  • क्रोध और कलह से बचें: घर में शांति बनाए रखें. किसी से विवाद या अपशब्दों का प्रयोग न करें, क्योंकि मां लक्ष्मी अशांत घर में वास नहीं करतीं.
  • चमड़े की वस्तुएं न खरीदें: इस दिन बेल्ट, जूते या पर्स जैसी चमड़े की चीजें खरीदने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया से पहले घर से निकालें ये 4 चीजें, खुलेंगे समृद्धि के द्वार

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola