Ahoi Ashtami 2024 Vrat Katha: अहोई अष्‍टमी आज, जरूर सुनें अहोई माता की यह व्रत कथा, पूरी होगी हर मनोकामना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2024 3:08 PM

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024 Vrat Katha

Ahoi Ashtami 2024 Vrat Katha: आज 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी मनाई जा रही है. अहोई अष्टमी के व्रत में पूजा के साथ-साथ व्रत कथा का श्रवण करना अत्यंत आवश्यक माना जाता है.यह विश्वास है कि इस कथा को सुनने के बाद ही व्रत का समापन होता है. यहां अहोई अष्टमी की व्रत कथा देखें.

विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024 Vrat Katha: आज 24 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को अहोई अष्टमी मनाई जा रही है. अहोई अष्टमी का व्रत प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. यह व्रत करवाचौथ के चार दिन बाद और दीपावली से आठ दिन पूर्व आता है. इस दिन माताएं अपनी संतान की दीर्घायु और समृद्धि की कामना के लिए व्रत करती हैं.

अहोई अष्‍टमी व्रत कथा का है विशेष महत्व

अहोई अष्‍टमी के व्रत में पूजा के साथ-साथ व्रत कथा का श्रवण करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह मान्यता है कि इस कथा को सुनने के पश्चात ही व्रत का समापन होता है. माताएं अपने संतान की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और फिर अपराह्न के समय अहोई माता की पूजा करती हैं. शाम को तारे देखकर उन्हें अर्घ्‍य देकर व्रत का समापन करती हैं. आइए, हम अहोई अष्‍टमी की व्रत कथा को विस्तार से जानते हैं.

Ahoi Ashtami Aarti: अहोई अष्‍टमी पर करें अहोई माता की आरती का पाठ, पूरी होगी हर मनोकामना

अहोई अष्टमी व्रत कथा

एक नगर में एक साहूकार निवास करता था, जिसके सात पुत्र, सात बहुएं और एक पुत्री थी. दीपावली से पूर्व कार्तिक बदी अष्टमी के दिन, सभी बहुएं अपनी एकमात्र नंद के साथ जंगल में मिट्टी लेने गईं. जहां वे मिट्टी खोद रही थीं, वहीं स्याऊ–सेहे की मांद थी. मिट्टी खोदते समय नंद के हाथ सेही का बच्चा मर गया.


स्याऊ माता ने कहा, “अब मैं तुम्हारी कोख को बांध दूँगी.”


तब नंद ने अपनी सभी भाभियों से कहा कि वे में से कोई उसकी जगह अपनी कोख बंधवा ले. सभी भाभियों ने कोख बंधवाने से मना कर दिया, लेकिन छोटी भाभी सोचने लगी कि यदि वह कोख नहीं बंधवाएगी तो सासू जी नाराज होंगी. इस विचार से, नंद के स्थान पर छोटी भाभी ने अपनी कोख बंधवा ली. इसके बाद, जब भी उसे बच्चा होता, वह सात दिन बाद मर जाता.


एक दिन साहूकार की पत्नी ने पंडित जी को आमंत्रित कर पूछा, “क्यों मेरी बहु की संतानें हमेशा सातवें दिन क्यों मर जाती हैं?”


पंडित जी ने बहु से कहा, “तुम्हें काली गाय की पूजा करनी चाहिए. काली गाय स्याऊ माता की बहन है, यदि वह तुम्हारी कोख को स्वीकार कर लेगी, तो तुम्हारा बच्चा जीवित रहेगा.”


इसके बाद, वह बहु हर सुबह उठकर चुपचाप काली गाय के नीचे सफाई करने लगी.


एक दिन गौ माता ने कहा, “आज मैं देखूंगी कि कौन मेरी सेवा कर रहा है.” गौ माता सुबह जल्दी जागी और देखा कि साहूकार के बेटे की बहु उसके नीचे सफाई कर रही है.


गौ माता ने उससे पूछा, “तुझे किस चीज की इच्छा है कि तुम मेरी इतनी सेवा कर रही हो?”


मांग क्या होती है? तब साहूकार की पत्नी ने कहा कि स्याऊ माता तुम्हारी बहन हैं और उन्होंने मेरी कोख को बांध रखा है, कृपया मेरी कोख को खोलने का प्रयास करें.


गौ माता ने उत्तर दिया – ठीक है, तब गौ माता सात समुद्रों को पार करके अपनी बहन के पास उसे ले जाने लगी. रास्ते में तेज धूप थी, इसलिए दोनों एक पेड़ के नीचे विश्राम करने लगीं. थोड़ी देर बाद एक सांप आया और उसी पेड़ पर गरुड़ पंखनी के बच्चे थे, जिन्हें वह मारने लगा. तब साहूकार की पत्नी ने सांप को मारकर उसे ढाल के नीचे दबा दिया और बच्चों की रक्षा की. कुछ समय बाद गरुड़ पंखनी आई और वहां खून देखकर साहूकार की पत्नी को चोंच से हमला करने लगी.
तब साहूकारनी ने कहा – मैंने तेरे बच्चे को नहीं मारा है, बल्कि सांप तेरे बच्चे को डसने आया था. मैंने तो तेरे बच्चों की रक्षा की है.


यह सुनकर गरुड़ पंखनी प्रसन्न होकर बोली, मांग, तुम क्या चाहती हो?


वह बोली, सात समुद्रों के पार स्याऊ माता निवास करती हैं. कृपया मुझे उनके पास ले चलें. तब गरुड़ पंखनी ने दोनों को अपनी पीठ पर बैठाकर स्याऊ माता के पास पहुंचा दिया.


स्याऊ माता ने उन्हें देखकर कहा, “आ बहन, बहुत समय बाद आई हो.” फिर उन्होंने कहा, “मेरे सिर में जूं पड़ गई है.” सुरही के कहने पर साहूकार की बहू ने सिलाई से उनकी जुएँ निकाल दीं. इस पर स्याऊ माता प्रसन्न होकर बोलीं, “तेरे सात बेटे और सात बहुएं होंगी.”


साहूकारनी ने कहा, “मेरे तो एक भी बेटा नहीं है, सात कहाँ से होंगे?”


स्याऊ माता बोलीं, “यदि मैं वचन दूं और उसे तोड़ूं, तो धोबी के कुंड पर कंकरी बन जाऊं.”


तब साहूकार की बहू ने कहा, “माता, मेरी कोख तो तुम्हारे पास बंद पड़ी है.”


यह सुनकर स्याऊ माता ने कहा, “तूने मुझे धोखा दिया है. यदि मैं तेरी कोख खोलती, तो ऐसा नहीं करती, लेकिन अब मुझे यह करना पड़ेगा. जा, तेरे घर में तुझे सात बेटे और सात बहुएं मिलेंगी. तू जाकर उजमान कर. सात अहोई बना और सात कड़ाई कर.” जब वह घर लौटी, तो देखा कि वहाँ सात बेटे और सात बहुएँ बैठी हैं, जिससे वह अत्यंत प्रसन्न हुई. उसने सात अहोई बनाई, सात उजमान किए और सात कड़ाई की. दिवाली के दिन जेठानियां आपस में चर्चा करने लगीं कि जल्दी पूजा कर लो, कहीं छोटी बहू बच्चों को याद करके रोने न लगे.


कुछ समय बाद उन्होंने अपने बच्चों से कहा, “अपनी चाची के घर जाकर देख आओ कि वह अभी तक क्यों नहीं रोई..?”
बच्चों ने जाकर देखा और वापस आकर कहा कि चाची तो कुछ मांड रही हैं, वहाँ खूब उजमान हो रहा है. यह सुनते ही जेठानियां दौड़कर उसके घर गईं और पूछने लगीं, “तुमने कोख कैसे छुड़ाई?”


उसने उत्तर दिया, “तुमने तो कोख बंधाई नहीं! मैंने बंधा ली, अब स्याऊ माता ने कृपा करके मेरी को खोल दी हैं.”

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola