Ahoi Mata Ki Aarti: आज अहोई अष्टमी पर करें अहोई माता की आरती का पाठ

Ahoi mata ki Aarti
Ahoi Mata Ki Aarti : आज 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी मनाई है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है. वैसे तो ये व्रत पूरे देश में किया जाता है लेकिन उत्तर भारत में इस मान्यता काफी अधिक है. यहां देखें अहोई माता की आरती कैसे करें
Ahoi mata ki Aarti : आज 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी मनाई जा रही है. अहोई अष्टमी का व्रत पूरे दिन उपवास रखकर किया जाता है, और रात में तारे देखने के बाद ही व्रत का समापन किया जाता है. अहोई का अर्थ है अनहोनी को होनी में बदलना और किसी अप्रिय घटना से बचाना. इस दिन कथा के बाद आरती का पाठ करना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अतिरिक्त, इस दिन अहोई माता की कथा पढ़ने के बाद देसी घी के दीपक से पूजा करते समय आरती का गायन अवश्य करें.
अहोई माता की आरती
जय अहोई माता, जय अहोई माता!
तुमको निसदिन ध्यावत हर विष्णु विधाता। टेक।।
ब्राह्मणी, रुद्राणी, कमला तू ही है जगमाता।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।। जय।।
माता रूप निरंजन सुख-सम्पत्ति दाता।।
जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल पाता।। जय।।
तू ही पाताल बसंती, तू ही है शुभदाता।
कर्म-प्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।। जय।।
जिस घर थारो वासा वाहि में गुण आता।।
कर न सके सोई कर ले मन नहीं धड़काता।। जय।।
तुम बिन सुख न होवे न कोई पुत्र पाता।
खान-पान का वैभव तुम बिन नहीं आता।। जय।।
शुभ गुण सुंदर युक्ता क्षीर निधि जाता।
रतन चतुर्दश तोकू कोई नहीं पाता।। जय।।
श्री अहोई मां की आरती जो कोई गाता।
उर उमंग अति उपजे पाप उतर जाता।।
Also Read : अहोई अष्टमी आज, जरूर सुनें अहोई माता की यह व्रत कथा, पूरी होगी हर मनोकामना
Also Read : अहोई अष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, संतान को मिलेगी तरक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










