Shani Amavasya 2025 Upay: आज शनि अमावस्या, शनि देव की कृपा पाने के लिए पढ़ें विशेष चालीसा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Aug 2025 6:45 AM

विज्ञापन

Shani Amavasya 2025 Upay in Hindi (AI Generated Image)

Shani Amavasya 2025 Upay: आज शनि अमावस्या का शुभ दिन है. इस दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने और शनि दोष दूर करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं. शनि चालीसा का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इसे जरूर पढ़ें और लाभ उठाएं.

विज्ञापन

Shani Amavasya 2025 Upay: हिंदू पंचांग में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है. जब अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है, तो इसे शनि अमावस्या कहा जाता है. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. साथ ही, यह दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने और शनि दोष दूर करने का भी उत्तम अवसर है. नित्य शनि देव की उपासना से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है और जातक को जीवन के हर कार्य में सफलता मिलती है. शनि अमावस्या के दिन यदि शनि चालीसा का पाठ किया जाए तो यह अत्यंत लाभकारी साबित होता है और शनि दोष कम करने में सहायक होता है.

||श्री शनि चालीसा||

दोहा

जय-जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महराज.
करहुं कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज..

ये भी पढ़ें: Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या आज, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, बस करें ये काम

चौपाई

जयति-जयति शनिदेव दयाला.
करत सदा भक्तन प्रतिपाला..
चारि भुजा तन श्याम विराजै.
माथे रतन मुकुट छवि छाजै..
परम विशाल मनोहर भाला.
टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला..
कुण्डल श्रवण चमाचम चमकै.
हिये माल मुक्तन मणि दमकै..
कर में गदा त्रिशूल कुठारा.
पल विच करैं अरिहिं संहारा..
पिंगल कृष्णो छाया नन्दन.
यम कोणस्थ रौद्र दुःख भंजन..
सौरि मन्द शनी दश नामा.
भानु पुत्रा पूजहिं सब कामा..
जापर प्रभु प्रसन्न हों जाहीं.
रंकहु राउ करें क्षण माहीं..
पर्वतहूं तृण होई निहारत.
तृणहंू को पर्वत करि डारत..
राज मिलत बन रामहि दीन्हा.
कैकइहूं की मति हरि लीन्हा..
बनहूं में मृग कपट दिखाई.
मात जानकी गई चुराई..
लषणहि शक्ति बिकल करि डारा.
मचि गयो दल में हाहाकारा..
दियो कीट करि कंचन लंका.
बजि बजरंग वीर को डंका..
नृप विक्रम पर जब पगु धारा.
चित्रा मयूर निगलि गै हारा..
हार नौलखा लाग्यो चोरी.
हाथ पैर डरवायो तोरी..
भारी दशा निकृष्ट दिखाओ.
तेलिहुं घर कोल्हू चलवायौ..
विनय राग दीपक महं कीन्हो.
तब प्रसन्न प्रभु ह्नै सुख दीन्हों..
हरिशचन्द्रहुं नृप नारि बिकानी.
आपहुं भरे डोम घर पानी..
वैसे नल पर दशा सिरानी.
भूंजी मीन कूद गई पानी..
श्री शकंरहि गहो जब जाई.
पारवती को सती कराई..
तनि बिलोकत ही करि रीसा.
नभ उड़ि गयो गौरि सुत सीसा..
पाण्डव पर ह्नै दशा तुम्हारी.
बची द्रोपदी होति उघारी..
कौरव की भी गति मति मारी.
युद्ध महाभारत करि डारी..
रवि कहं मुख महं धरि तत्काला.
लेकर कूदि पर्यो पाताला..
शेष देव लखि विनती लाई.
रवि को मुख ते दियो छुड़ाई..
वाहन प्रभु के सात सुजाना.
गज दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना..
जम्बुक सिंह आदि नख धारी.
सो फल ज्योतिष कहत पुकारी..
गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं.
हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं..
गर्दभहानि करै बहु काजा.
सिंह सिद्धकर राज समाजा..
जम्बुक बुद्धि नष्ट करि डारै.
मृग दे कष्ट प्राण संहारै..
जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी.
चोरी आदि होय डर भारी..
तैसहिं चारि चरण यह नामा.
स्वर्ण लोह चांदी अरु ताम्बा..
लोह चरण पर जब प्रभु आवैं.
धन सम्पत्ति नष्ट करावैं..
समता ताम्र रजत शुभकारी.
स्वर्ण सर्व सुख मंगल भारी..
जो यह शनि चरित्रा नित गावै.
कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै..
अद्भुत नाथ दिखावैं लीला.
करैं शत्राु के नशि बल ढीला..
जो पंडित सुयोग्य बुलवाई.
विधिवत शनि ग्रह शान्ति कराई..
पीपल जल शनि-दिवस चढ़ावत.
दीप दान दै बहु सुख पावत..
कहत राम सुन्दर प्रभु दासा.
शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा..

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola