Tulsi Maa ki Aarti: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करें तुलसी जी की आरती, बरसेगी माता की कृपा

Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Dec 2025 6:10 PM

विज्ञापन

Tulsi Maa ki Aarti (AI Image)

Tulsi Maa ki Aarti: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी मां की पूजा करने के बाद उनकी आरती का पाठ करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यहां तुलसी जी की आरती के लिरिक्स प्रस्तुत किए गए हैं.

विज्ञापन

Tulsi Maa ki Aarti: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी माता की पूजा करना बेहद खास और महत्वपूर्ण माना गया है. कहा जाता है कि माता तुलसी के आशीर्वाद से घर में सकारात्मकता का संचार होता है, नकारात्मकता दूर होती है, वातावरण शुद्ध होता है और घर में शांति बनी रहती है. इस दिन पूजा के बाद तुलसी की आरती जरूर करनी चाहिए. बिना आरती के पूजा अधूरी मानी जाती है.

तुलसी माता की आरती लिरिक्स (Tulsi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi)

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता ।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।
मैय्या जय तुलसी माता।।

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥
मैय्या जय तुलसी माता।।

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2025: कल है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जरूर करें तुलसी चालीसा का पाठ, घर में आएगी समृद्धि

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola