Diwali 2024 Laxmi Mata Ki Aarti: इस दिवाली यहां से पढ़ें मां लक्ष्मीजी की आरती, जानें कब मनाई जाएगा रौशनी का त्योहार

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2024 1:42 PM

विज्ञापन

Diwali 2024 Laxmi Mata Ki Aarti

Diwali 2024 Laxmi Mata Ki Aarti: इस वर्ष 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस उत्सव का अत्यधिक महत्व है. इस दिन धन की देवी लक्ष्मी, धन के स्वामी भगवान कुबेर और बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस अवसर पर मां महालक्ष्मी की पूजा के बाद उनकी आरती करना अनिवार्य है. इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने के बाद आरती अवश्य करनी चाहिए. यहां मां लक्ष्मी की आरती पढ़ें.

विज्ञापन

Laxmi Mata Ki Aarti Diwali 2024 : दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी माता की पौराणिक आरती, “ओम जय लक्ष्मी माता” का सामूहिक गायन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। देवी लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. इसलिए, आइए हम सभी मिलकर देवी लक्ष्मी की आरती करें.

Diwali 2024 Laxmi Ji Aarti: ओम जय लक्ष्मी माता … दिवाली पर माता लक्ष्मी को करें इस आरती से प्रसन्न

Laxmi Ji Aarti for Diwali 2024: ‘ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती’, इस दिवाली ऐसे करें लक्ष्मी जी की आरती

मां लक्ष्मीजी की आरती

आवाहन:-
महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि ।
हरि प्रिये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

पद्मालये नमस्तुभ्यं,
नमस्तुभ्यं च सर्वदे ।
सर्वभूत हितार्थाय,
वसु सृष्टिं सदा कुरुं ॥

लक्ष्मी जी की आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता,
(मैया) जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत,
हर-विष्णु विधाता।।टेक।।

उमा, रमा, ब्रम्हाणी,
तुम ही जग-माता।
सूर्य-चद्रंमा ध्यावत,
नारद ऋषि गाता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गारूप निरंजनि,
सुख-संपत्ति दाता।
जो कोइ तुमको ध्यावत,
ऋधि-सिधि-धन पाता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,
तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि,
भवनिधि की त्राता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता ।।

जिस घर तुम रहती,
तहं सब सद्‍गुण आता।
सब सम्भव हो जाता,
मन नहिं घबराता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते,
वस्त्र न हो पाता।
खान-पान का वैभव,
सब तुमसे आता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण-मंदिर सुन्दर,
क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन,
कोई नहिं पाता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी (जी) की आरती,
जो कोई नर गाता।
उर आनंद समाता,
पाप उतर जाता।।
।।ॐ जय जय लक्ष्मी माता।।

दिवाली की डेट को लेकर असमंजस

दिवाली की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस इस कारण उत्पन्न हो रहा है क्योंकि 2024 में कार्तिक अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को है. विभिन्न मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या और दिवाली के लिए अलग-अलग तिथियाँ प्रस्तुत की जा रही हैं.

कब है दिवाली का त्योहार

इस वर्ष दिवाली के मुख्य मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को अमावस्या तिथि से आरंभ होते हैं. इस दिन लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ समय 5:12 PM से 7:43 PM के बीच निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola