आज का पंचांग 22 अप्रैल 2026, राहुकाल से लेकर ब्रह्म मुहूर्त तक पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 22 April 2026

आज 22 अप्रैल 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. सही मुहूर्त में कार्य करने से सफलता मिलेगी, वहीं राहुकाल में सावधानी जरूरी है. हनुमान जी की पूजा विशेष फलदायी रहेगी.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 22 April 2026: आज 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 05 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उपरांत षष्ठी तिथि आरम्भ हो जाएगी, जो 23 अप्रैल 2026 को सुबह 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त

आज 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार

तिथि, वार व संवत

तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 22 अप्रैल 2026 को प्रात: 05 बजकर 47 मिनट तक रहेगी उपरांत षष्ठी तिथि 23 अप्रैल 2026 को सुबह 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी.
वार: बुधवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:19 AM
सूर्यास्त: 06:10 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म

आज का नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: आर्द्रा रात 02 बजकर 43 मिनट तक, उसके बाद पुनर्वसु
योग: अतिगंड दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक, उसके बाद सुकर्मा
करण: वालव उपरांत कौलव

आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: मिथुन राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
शुक्र: वृषभ
सूर्य: मेष

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

लाभ (उन्नति): 05:19 AM से 06:55 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 06:55 AM से 08:32 AM
काल (हानि): 08:32 AM से 10:08 AM
शुभ (उत्तम): 10:08 AM से 11:44 AM
रोग (अशुभ): 11:44 AM से 01:20 PM
उद्वेग (अशुभ): 01:20 PM से 02:56 PM
चर (सामान्य): 02:56 PM से 04:33 PM
लाभ (उन्नति): 04:33 PM से 06:10 PM

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:50 AM से 04:34 AM

आज का अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:00 PM से 01:30 PM
यमगण्ड: सुबह 07:30 AM से 09:00 AM
गुलिक काल: सुबह 10:30 AM से 12:00 PM
दिशाशूल: उत्तर दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो तिल या धनिया खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज स्कन्द षष्ठी व्रत है.  
सरल उपाय: स्कन्द षष्ठी व्रत में मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय (स्कन्द/मुरुगन) की पूजा की जाती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola