Aaj Ka Panchang: आज 19 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jun 2025 4:40 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 19 June 2025

Aaj Ka Panchang 19 June 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 19 जून 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 19 June 2025: 19 जून 2025, गुरुवार का दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और विक्रम संवत 2082 के कालयुक्त संवत्सर के अंतर्गत आ रहा है. यह दिन हर दृष्टि से शुभ और फलदायी माना जा रहा है. यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत, वाहन, मकान, वस्त्र या आभूषण की खरीदारी का विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. गुरुवार के दिन ग्रहों की अनुकूलता कई राशियों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत दे रही है. शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त और अशुभ समय जानना भी जरूरी है, ताकि आपका कार्य सिद्ध हो सके और शुभ फलों की प्राप्ति हो.

19 जून गुरुवार  2025 का पंचांग

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त

आज 19 जून को किस राशि को मिलेगी तरक्की और किसे मिलेगी चेतावनी?

आज की तिथि

तिथि-आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी
आज का नक्षत्र-रेवती
आज का करण-कौलव और तैतिल
आज का पक्ष-कृष्ण पक्ष
आज का योग- सौभाग्य
आज का वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय (Sun Time)

सूर्योदय – 5:45 AM
सूर्यास्त -7:09 PM

चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय ( Moon Time)

चन्द्रोदय -12:29 AM ,19जून
चन्द्रास्त – 12:56 PM, 19 जून
सूर्य -मिथुन

आज चन्द्रमा की राशि (Moon Sign)

चन्द्रमा- मीन राशि पर संचार करेगा
दिन-गुरुवार
माह-आषाढ़
व्रत-गुरुवार

आज का शुभ मुहूर्त (Today Auspicious Time)

प्रदोष काल-06:31 PM से 07:41 PM
अभिजीत मुहूर्त-12:01 PM से 12:55 PM
अमृत का मुहूर्त-06:41 PM से 08:12 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:09 AM से 04:57 AM
विजय मुहूर्त-02:10 AM से 03:03 AM
गोधूलि मुहूर्त 12:01:02 से 13:37:51 तक
निशिता काल-11:17 PM से 12:09 AM,20 जून

आज का शुभ योग (Aaj Ka Shubh Yoga)

सर्वार्थ सिद्धी योग परे दिन
रवि पुष्य योग-नहीं है
अमृतसिद्धि योग -नहीं है
त्रिपुष्कर योग-Jun 18 01:01 AM – Jun 18 05:45 AM
द्विपुष्कर योग-नहीं है
अभिजीत मुहूर्त-12:00 PM से 12:54 PM
पुष्य योग -नहीं है

आज का अशुभ समय( Today Bad Time)

राहू -02:08 PM से 03:49 PM तक
यम गण्ड – 5:45 AM – 7:26 AM
कुलिक – 9:07 AM – 10:47 AM
दुर्मुहूर्त – 10:14 AM – 11:07 AM, 03:36 PM – 04:29 PM
वर्ज्यम् – 09:32 AM – 11:04 AM
आनन्दादि योग- छत्र Upto – 11:16 PM मित्र
गण्डमूल नक्षत्र- Jun 19 11:17 PM – Jun 20 09:45 PM

आज का चौघड़िया (Today Choghadiya)

दिन का चौघड़ियादिन का चौघड़िया

शुभ (वार वेला) 05:45 AM 07:26 AM
रोग 07:26 AM 09:07 AM
उद्बेग 09:07 AM 10:47 AM
चर 10:47 AM 12:28 PM
लाभ 12:28 PM 14:08 PM
अमृत 14:08 PM 15:49 PM
काल (काल वेला) 15:49 PM 17:30 PM
शुभ (वार वेला) 17:30 PM 19:10 PM

रात का चौघड़िया

अमृत 19:10 PM 20:30 PM
चर 20:30 PM 21:49 PM
रोग 21:49 PM 23:08 PM
काल 23:08 PM 00:28 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:28 AM 01:47 AM
उद्बेग 01:47 AM 03:07 AM
शुभ 03:07 AM 04:26 AM
अमृत 04:26 AM 05:45 AM

..अथ राशि फलम्....अथ राशि फलम्..

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola