Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated at : 01 Feb 2026 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज माघ पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में होगा स्नान-दान, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज स्नान –दान –व्रत का पर्व माघ पूर्णिमा है. आज माघ स्नान नियम की समाप्ति हो जाएगी, इसके साथ ही आज संत रविदास जयंती भी है. रविवार होने के कारण तांबे के लोटे जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. शाम के समय शिव चालीसा का पाठ करें, इससे स्वास्थ्य और मान-सम्मान वृद्धि होती है.

विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 01 February 2026: आज 01 फरवरी 2026 दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसके उपरांत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि हो जाएगी. जानें पंचांग शुभ-अशुभ समय. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

Aaj Ka Panchang: 01 फरवरी 2026 का पंचांग

तिथि, वार व संवत

तिथि: माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात 03 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसके उपरांत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि हो जाएगी.
वार: रविवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:33 AM
सूर्यास्त: 05:34 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर

नक्षत्र, योग व करण

नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र रात 12:10 बजे तक, उसके बाद अश्लेषा
योग: प्रीति योग सुबह 10:28 PM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
करण: भद्रा उसके बाद बव करण

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

चंद्रमा: कर्क राशि
सूर्य: मकर राशि
गुरु (बृहस्पति): मिथुन राशि (वक्री)
मंगल, बुध, शुक्र: मकर राशि
शनि: मीन राशि
राहु: कुंभ राशि
केतु: सिंह राशि

दिन का चौघड़िया (पटना)

उद्वेग (अशुभ): 06:33 AM से 07:56 AM
चर (सामान्य): 07:56 AM से 09:18 AM
लाभ (उन्नति): 09:18 AM से 10:41 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 10:41 AM से 12:03 PM
काल (हानि): 12:03 PM से 01:26 PM
शुभ (उत्तम): 01:26 PM से 02:49 PM
रोग (अशुभ): 02:49 PM से 04:11 PM
उद्वेग (अशुभ): 04:11 PM से 05:34 PM

शुभ समय (मुहूर्त)

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:26 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 PM से 02:41 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:59 AM से 05:46 AM

अशुभ समय

राहुकाल: शाम 04:11 PM से 05:34 PM
यमगण्ड: दोपहर 12:03 PM से 01:26 PM
गुलिक काल: दोपहर 02:49 PM से 04:11 PM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो दलिया या घी खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

विशेष: आज स्नान –दान –व्रत की माघ पूर्णिमा है. आज माघ स्नान नियम की समाप्ति हो जाएगी . आज संत रविदास जयंती भी है.
सरल उपाय: रविवार होने के कारण तांबे के लोटे जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. शाम के समय शिव चालीसा का पाठ करें, इससे स्वास्थ्य और मान-सम्मान वृद्धि होती है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola