ePaper

Masik Love Rashifal: फरवरी में ग्रहों की चाल बदल देगी आपकी लव लाइफ, जानें किन राशियों को मिलेगा धोखा और किसे मिलेगा सच्चा प्यार?

Updated at : 31 Jan 2026 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
Love Rashifal

फरवरी का लव राशिफल

Masik Love Rashifal: फरवरी 2026 में कुंभ राशि का पंचग्रही योग और चंद्रमा का गोचर आपके प्रेम जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला हैं. जानिए, इस महीने वेलेंटाइन डे पर किसे मिलेगा सच्चा प्यार और किन राशि वालों की फोन पर होगी तकरार.

विज्ञापन

Masik Love Rashifal: फरवरी 2026 का यह महीना प्रेम और संबंधों के लिए बहुत ही उथल-पुथल भरा और रोमांचक रहने वाला है. इस महीने ग्रहों की चाल, विशेषकर कुंभ राशि में बनने वाला पंचग्रही योग और शुक्र का राशि परिवर्तन, आपकी लव लाइफ पर गहरा प्रभाव डालेगा. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से जानिए 1 से 28 फरवरी 2026 तक के ग्रहों के गोचर और स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों का लव राशिफल

फरवरी की मुख्य बातें

  • सबसे रोमांटिक: वृषभ, कन्या और कुंभ
  • सावधानी जरूरी: सिंह, मकर और मीन
  • वैलेंटाइन डे खास: मिथुन, कर्क और धनु
  • धोखा या भ्रम की संभावना: मेष, सिंह और कुंभ

फोन पर होगी तकरार, फिर बढ़ेगा प्यार

मेष राशि (Aries): फरवरी महीने की शुरुआत में शुक्र और मंगल की मकर राशि में उपस्थिति आपके प्रेम संबंधों में अनुशासन लाएगी. हालांकि, मध्य फरवरी में जब मंगल कुंभ में जाएंगे, तो पार्टनर के साथ फोन पर तीखी तकरार हो सकती है. वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) आपके लिए मिला-जुला रहेगा. रोमांस तो रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर पार्टनर से अनबन होने की संभावना बनी रहेगी.

फरवरी में मिलेगा पार्टनर का भरपूर साथ

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद रोमांटिक रहेगा. आपकी राशि के स्वामी शुक्र पूरे महीने कुंभ में राहु के साथ युति करेंगे, जो आपके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देंगे. गर्लफ्रेंड का अचानक फोन आना और लंबी बातचीत होना पूरे महीने लगा रहेगा. इस महीने आपको पार्टनर से कोई धोखा मिलने की संभावना नहीं है, बल्कि रिश्ता और मजबूत होगा.

वैलेंटाइन पर लेंगे पार्टनर के प्रति कई बड़े फैसले

मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि में स्थित देवगुरु बृहस्पति पूरे महीने आपके प्रेम संबंधों की रक्षा करेंगे. 14 फरवरी आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. पार्टनर के साथ आपकी वैचारिक ट्यूनिंग इतनी जबरदस्त होगी कि आप भविष्य के बड़े फैसले लेंगे. हालांकि, महीने के उत्तरार्ध में बुध के प्रभाव से कभी-कभी पार्टनर का फोन नहीं आने के कारण आप टेंशन में रह सकते हैं.

प्यार में डूबने का महीना रहेगा फरवरी

कर्क राशि (Cancer): फरवरी महीने की शुरुआत और अंत में चंद्रमा के स्वराशि में होने से आप बेहद भावुक रहेंगे. इस महीने आप अपने पार्टनर के प्रति बहुत समर्पित रहेंगे. प्रेमी-प्रेमिका के बीच उपहारों का आदान-प्रदान होगा. वैलेंटाइन डे पर आप किसी शांत जगह डिनर का आनंद लेंगे. यह महीना आपके लिए बिना किसी बड़ी तकरार के सुखद बीतेगा.

शक और ईगो बिगाड़ सकते हैं बात

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए यह महीना थोड़ा सावधानी भरा है. केतु की आपकी राशि में उपस्थिति और सामने पांच ग्रहों का जमावड़ा आपके स्वभाव में ईगो ला सकता है. पार्टनर पर शक करने की आदत के कारण फोन पर भारी अनबन हो सकती है. वैलेंटाइन डे पर भी तनाव की स्थिति बन सकती है. धैर्य रखें, वरना रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है.

रोमांस की नई शुरुआत करेंगे

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों के लिए कुंभ का शुक्र और बुध वरदान साबित होंगे. इस महीने आपकी लव लाइफ में रोमांस के साथ-साथ बौद्धिक तालमेल भी बढ़ेगा. अगर पिछले महीने कोई तकरार हुई थी, तो इस महीने वह दूर हो जाएगी. 14 फरवरी को आपकी गर्लफ्रेंड आपको कोई विशेष सरप्राइज दे सकती है. बातचीत में मधुरता बनी रहेगी.

पार्टनर पर लुटाएंगे प्यार

तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए यह महीना खुशियों भरा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ खरीदारी और सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. शनि की दृष्टि के कारण कभी-कभी पार्टनर के स्वास्थ्य या कार्य को लेकर आप टेंशन में रह सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर आप काफी खर्चीले साबित होंगे और अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

जिद और गुस्सैल वाला व्यवहार बढ़ाएगा टेंशन

वृश्चिक राशि (Scorpio): फरवरी महीने के मध्य तक वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर से हर वक्त की पूछताछ करेंगे, उन पर अपना हक जताएंगे और मन में जलन की भावना रखकर बात करेंगे, जिससे रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है. मंगल देव कुंभ राशि में जाकर आपको थोड़ा गुस्सैल बना देंगे, जिससे पार्टनर के साथ फोन पर बहस बात बात पर करेंगे. हालांकि, शुक्र का शुभ प्रभाव आपको रोमांस के मौके भी देगा.

प्यार के लिए लचीलापन जरूरी

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए फरवरी का महीना स्थिरता लेकर आएगा. बृहस्पति की शुभ दृष्टि के कारण आपका रिश्ता गरिमापूर्ण रहेगा. पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. वैलेंटाइन डे आपके लिए यादगार रहेगा. आप दोनों के बीच फोन पर होने वाली बातचीत सकारात्मक रहेगी और आप एक-दूसरे को प्रेरित करेंगे.

लव लाइफ में सख्ती पड़ेगी भारी

मकर राशि (Capricorn): महीने की शुरुआत में मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा आपको थोड़ा सख्त बनाएगा. आप अपनी बात मनवाने के लिए पार्टनर पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे तकरार बढ़ सकती है. पार्टनर का फोन नहीं आने पर आप बहुत ज्यादा टेंशन लेंगे. 15 फरवरी के बाद स्थिति में सुधार होगा और रोमांस फिर से जीवन में लौटेगा.

सादगी भरा मिलेगा सच्चा प्यार

कुंभ राशि (Aquarius): यह पूरा महीना कुंभ राशि वालों के नाम रहने वाला है. आपकी राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का महासंगम हो रहा है. आप इस महीने ‘रोमांस के राजा’ रहेंगे. पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी. हालांकि, राहु की उपस्थिति के कारण आपको धोखा मिलने की हल्की आशंका है, इसलिए पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. वैलेंटाइन डे आपके लिए सबसे शानदार रहेगा.

फोन पर बढ़ेगी अनबन

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती प्रेम संबंधों में गंभीरता और कभी-कभी दूरी ला सकती है. जिम्मेदारियों के बोझ तले दबने के कारण आप प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे फोन पर अनबन होगी. पार्टनर का कॉल नहीं आने से मानसिक तनाव और अकेलेपन की अनुभूति हो सकती है. धैर्य बनाए रखें, महीने के अंत में स्थिति बेहतर होगी.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Monthly Rashifal 2026: मकर और कुंभ राशि में ग्रहों का ‘महामिलन’, ज्योतिषाचार्य से जानें 12 राशियों के भाग्य का मंथली लेखा-जोखा

Also Read: Saptahik Rashifal: 01 से 07 फरवरी के बीच इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola